कांग्रेस का मिशन यूपी: दिवाली तक तय हो जाएंगे चेहरे, युवा चेहरों पर फोकस

लखनऊ। मिशन यूपी के लिए कांग्रेस दिवाली से पहले उम्मीदवार तय कर लेगी। 50 उम्मीदवारों की सूची तो दशहरे से पहले ही घोषित हो जाएगी। कांग्रेस ने यूपी के लिए इस बार अंडर 50 के फॉर्मूले पर फोकस किया है। युवा चेहरों को उम्मीदवारी में तरजीह दी जाएगी। वर्तमान विधायकों के अलावा पिछले चुनाव में हारने के बावजूद सक्रिय रहने वाले उम्मीदवारों पर पार्टी फिर भरोसा जताएगी।

50 उम्मीदवारों की लिस्ट पर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने अंतिम मोहर लगा दी है। माना जा रहा है कि एक-दो दिनों में ये सूची घोषित हो जाएगी।

 

मशक्कत के बाद सोमवार को फाइनल हुई पहली लिस्ट
50 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट को स्क्रीनिंग कमेटी के राष्ट्रीय सचिवों दीपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी सहमति दे दी है। कमेटी के चेयरमैन जितेंद्र भवर सिंह (पूर्व कैबिनेट मंत्री) ने 50 विधानसभा कैंडिडेट्स की सूची प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी को अनुमोदन के लिए भेजी थी। प्रियंका ने भी इन नामों पर मोहर लगा दी है। पिछले वर्षों में हुए उपचुनाव के उम्मीदवारों का नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है।

 

तीन सर्वे रिपोर्ट के बाद कांग्रेस ने तय किए 50 उम्मीदवार
पंचायत चुनाव के पहले और बाद में पार्टी अब तक तीन सर्वे करा चुकी है। तीसरे सर्वे रिपोर्ट के बाद पार्टी ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने का फैसला लिया है। यह फैसले ना सिर्फ पार्टी बल्कि विपक्षी पार्टियों को भी चौंकाने का काम करेंगे। कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व किसी भी तरह से समझौता करने के मूड में नहीं है। इन 50 सीटों के उमीदवारों को फाइनल करने से पहले हर उम्मीदवार की प्रोफाइल खुद प्रियंका गांधी ने समझी और परखी है।

 

पहली लिस्ट में कानपुर से दो नाम होंगे घोषित
कांग्रेस की पहली सूची में दो नाम कानपुर विधानसभा के रखे गए हैं। 50 उम्मीदवारों की लिस्ट में कानपुर से कैंट और किदवई नगर विधानसभा को भी शामिल किया गया है। इन दोनों ही विधानसभाओं के उम्मीदवारों की घोषणा दशहरा तक कर दी जाएगी। आपको बता दें कैंट में वर्तमान में कांग्रेसी विधायक मो शोएब है। सभी वर्तमान विधायकों को टिकट दी जा रही है। जबकि तीन क़िदवई नगर से विधायक रहे अजय कपूर को उम्मीदवार माना जा रहा है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago