देवरिया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को देवरिया पहुंचे। यहां उन्होंने पथरदेवा ब्लॉक के नरेंद्र देव इंटर कॉलेज के प्रांगण में सभा को संबोधित किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा शासन में तेज गति से विकास हो रहा है। सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी होती थी। जमीनों पर कब्जा होता था। उन्होंने लोगों से कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में वोट कटवा पार्टियों से सावधान रहना है।
रविंद्र किशोर शाही की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन
बता दें कि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के चाचा रविंद्र किशोर शाही की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। रविंद्र किशोर शाही जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष रहे थे। हर साल रविंद्र किशोर का पुण्यतिथि कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसी कड़ी में आज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कार्यक्रम में शामिल हुए।
किसान मेले का आयोजन किया गया
कार्यक्रम के दौरान तीन दिवसीय किसान मेले का आयोजन भी किया गया है। इस किसान मेले का निरीक्षण डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया। साथ ही कुपोषित परिवार को एक गाय भेंट की। इस दौरान उनके साथ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सांसद रमा पति राम त्रिपाठी, सभी बीजेपी विधायक और अधिकारी गण मौजूद रहे। डिप्टी सीएम ने 180 करोड़ 96 लाख की लागत की 207 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया, जिसमें 306 किलोमीटर सड़क और दो सेतु भी शामिल हैं।
कांग्रेस के नाटकों को जनता समझ रही
पुण्यतिथि पर कार्यक्रम में जनसभा का आयोजन किया गया था। जनसभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आगामी 2022 के चुनाव में हम 300 से अधिक सीटें जीतने जा रहे हैं। जनता से अपील है कि चुनाव में वोट कटवा यानी छोटे दलों से सतर्क रहें।
भाजपा शासन में तेज गति से विकास हो रहा है। सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी होती थी। जमीनों पर कब्जा होता था। हमारी सरकार ने ये सब खत्म कर दिया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्ट ने कहा कि कांग्रेस के नाटकों को जनता समझ रही है।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…