Categories: राजनीति

प्रतिज्ञा यात्रा से किसान, महिला, युवा और बेरोजगारों को साधने की कोशिश, किए कई वादे

बाराबंकी। यूपी चुनाव का बिगुल बजने से पहले कांग्रेस ने प्रदेश में प्रतिज्ञा यात्रा (हम वचन निभाएंगे) शुरू की। तीन शहरों से होकर गुजरने वाली इस यात्रा को प्रियंका गांधी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान किसान, महिला युवा और बेरोजगारों को अपने एजेंडे के केंद्र बिंदु में रखकर प्रियंका गांधी ने वादों का झड़ी लगा दी।

बाराबंकी से शुरू हुई कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी ने सात प्रतिज्ञाओं का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगर सत्ता में आती है तो लड़कियों को स्मार्ट फोन और स्कूटी दी जाएगी, जबकि किसानों का पूरा कर्जा माफ कर दिया जाएगा। कोरोना काल के दौरान का बिजली का बिल माफ कर दिया जाएगा, जबकि बाद के बिजली के बिल का आधा पैसा माफ किया जाएगा।

शनिवार को कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत करने बाराबंकी पहुंची प्रियंका गांधी ने महिलाओं से भी बातचीत की। प्रियंका गांधी बाराबंकी के एक कृषि फार्म में महिला किसानों से उनके कामकाज और उनके रहन-सहन को जाना। प्रियंका गांधी ने यह जानने की कोशिश की कि मैं उनकी कामकाजी परिस्थितियों को समझना चाहती हूं कि वे अपनी बेटियों की परवरिश कैसे कर रही हैं और क्या वे उन्हें शिक्षित करने में सक्षम हैं।

सरकार बनी तो 20 लाख युवाओं को रोजगार देगी कांग्रेस

बाराबंकी में चुनावी वादों की झड़ी लगाते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, कोरोना के कारण आम आदमी के बिगड़े बजट को सुधारने के लिये हर परिवार को 25 हजार रूपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। वहीं 20 लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। धान और गेहूं का समर्थन मूल्य 2500 रूपये क्विंटल किया जाएगा। इससे पहले प्रियंका वाड्रा लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर अपने पहले संकल्प में 2022 के चुनाव में महिलाओं को टिकट बटवारे में 40 प्रतिशत हस्सिेदारी का वादा किया था।

तीन रूटों से जाएगी कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा 
पहला रूट- (वाराणसी अवध) 
वाराणसी से शुरू होकर रायबरेली में समाप्त होगा, जिसमें चंदौली, सोनभद्र, मर्जिापुर, प्रयागराज, प्रतापगढ, अमेठी जिले शामिल होगें, इस रूट का नेतृत्व पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, पूर्व सांसद राजेश, पूर्व विधायक नदीम जावेद करेगें। बाराबंकी से शुरू होकर झांसी में समाप्त होगा।

दूसरा रूट

लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर, चत्रिकूट, बांदा, हमीरपुर, जालौन जिले शामिल होगें। इसका नेतृत्व पूर्व सांसद पीएल पुनिया, पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य और मीडिया विभाग के चेयरमैन व पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी करेंगे।

तीसरा रूट

प्रतिज्ञा यात्रा का तीसरा रूट सहारनपुर से शुरू होकर मथुरा में समाप्त होगा, जिसमें मुजफ्फरनगर, विजनैर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदांयु, अलीगढ़, हाथरस, आगरा जिले शामिल होगें। इसका नेतृत्व पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद एवं लखनऊ से कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम् करेंगे।

बाराबंकी के हरख में बुंदेलखंड की प्रतिज्ञा यात्रा रवाना करने पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि यूपी में सरकार बनने पर सभी किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गेहूं का धान का समर्थन मूल्य 2500 कुंटल होगा।

गन्ना 400 कुंटल खरीदा जाएगा। बिजली बिल सभी का हाफ होगा। कोरोना काल के बिजली बिल पूरी तरह से माफ होंगे। गरीब लोगों को कोरोना काल में हुई दिक्कतों के दृष्टिगत हर साल 25000 दिए जाएंगे। 20 लाख लोगों को सरकारी रोजगार दिया जाएगा।

प्रियंका ने कहा कि इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन व स्नातक पास लड़कियों को स्कूटी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संविदा व आउटसोर्सिंग पर तैनात कर्मियों को नियमित किया जाएगा। यह भी कहा कि विधायकी में 40% टिकट महिलाओं को दिए जाएंगे।

प्रियंका वाड्रा ने बताया कि आज प्रदेश में इन्हीं प्रतिज्ञाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए 10 दिवसीय तीन प्रतिज्ञा यात्राएं शुरू की जा रही हैं। बाराबंकी से शुरू की जा रही है यात्रा बुंदेलखंड तक जाएगी। सभा मंच पर यूपी इलेक्शन कमेटी के चेयरमैन व पूर्व सांसद पीएल पुनिया, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, नेता विधानमंडल दल मोना तिवारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री व नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी मौजूद रहे।

प्रियंका के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन से टकराव:

प्रियंका के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन से टकराव हो गया। काफी देर तक प्रशासन व कांग्रेसी नेताओं मैं विवाद के हालात बने रहे। आखिरकार प्रशासन ने यात्रा के फ्लैग ऑफ की अनुमति दे दी। आयोजकों पर मार्ग जाम का मुकदमा दर्ज हो सकता है।

दरअसल बाराबंकी हैदरगढ़ मार्ग के हरख चौराहा से 200 मीटर दूर सभा की अनुमति दी गई थी। आयोजकों ने यहां सभा की ही, जैदपुर बाराबंकी रोड पर प्रतिज्ञा यात्रा का शुभारंभ करने का मंच बना दिया। इससे रोड पर जाम के हालात बन गए करीब 1 घंटे तक मार्ग जाम रहा।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago