प्रमोद तिवारी बोले- कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा आजादी की दूसरी लड़ाई

वाराणसी। कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को अनुमति न मिलने के बाद पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में हमारी यह यात्रा और लड़ाई अधिनायकवाद के खिलाफ है। यह लड़ाई संविधान की सभी मर्यादाओं और संविधान की मूल आत्मा की हत्या करने वालों के खिलाफ है।

यह देश की आजादी की दूसरी लड़ाई है। मोदी और योगी सरकार ने लोकतंत्र के सभी मौलिक अधिकारों को समाप्त कर दिया है। इस लड़ाई में हमारी अपील यही है कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ भी हमारी मदद और सहयोग करे।

उन्हें महसूस हुआ होगा तो उन्होंने कहा होगा

वाराणसी में पूर्व राज्यपाल और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य ने कहा था कि महिलाएं अंधेरा होने के बाद थाने न जाएं। इस पर प्रमोद तिवारी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की वास्तविक स्थिति में सरकार के लोग ही बता रहे हैं। हो सकता है कि उन्हें कुछ ऐसा महसूस हुआ होगा तो उन्होंने कहा होगा। बाकी प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति तो किसी से छुपी हुई नहीं है। प्रदेश में रहने वाले लोग जानते हैं कि क्या हो रहा है।

अब काले कारनामे वालों के खिलाफ है लड़ाई

पूर्व राज्यसभा सांसद ने कहा कि कांग्रेस ने एक लड़ाई देश को आजाद कराने के लिए अंग्रेजों के खिलाफ लड़ी थी। अब कांग्रेस आजादी की दूसरी लड़ाई काले कारनामों वालों के खिलाफ लड़ रह रही है। हमारी प्रतिज्ञा यात्रा आम आदमी के अधिकार की रक्षा के लिए है। महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, भूख और नफरत के खिलाफ है।

आजाद भारत के लोगों की कमाई को भाजपा सरकार ने चुनिंदा पूंजीपतियों के हाथ में बेच दिया है। इस देश की प्राचीनतम पार्टी को लोकतांत्रिक आयोजन की अनुमति नहीं दी जा रही है। एक साल से किसानों को अपनी जमीन व जमीर बचाने के साथ ही हिंदुस्तान बचाने के लिए लड़ाई लड़नी पड़ रही है। भूख के मामले में हम पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल से भी नीचे चले गए हैं।

प्रधानमंत्री के सभी वादे विफल हो गए

प्रमोद तिवारी ने कहा कि काशी के लोगों के साथ किए गए प्रधानमंत्री के सभी वादे विफल हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इतिहास भी यही रहा है कि उन्होंने जो कहा वह कभी नहीं किया। गन्ने का उचित मूल्य यूपी में किसानों को नही मिला। इसी तरह का हाल अन्य फसलों को लेकर भी है। किसान, नौजवान, व्यापारी, महिलाएं सहित समाज का कोई ऐसा वर्ग नहीं है जो भाजपा की प्रदेश और केंद्र की सरकार से परेशान न हो।

कांग्रेस अपनी प्रतिज्ञा यात्रा के माध्यम से पूरे प्रदेश में जनजागरण करेगी। विधानसभा चुनाव में भाजपा को उसकी गलत नीतियों का सबक जनता सिखाएगी। 2022 में हर हाल में प्रदेश से भाजपा सरकार की विदाई तय है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago