महाभारत का कलयुगी अवतार था सपा शासन: पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में बोले सीएम

लखनऊ। सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारें हिंदू विरोधी है। इन दलों ने हिंदू आस्था के साथ हमेशा खिलवाड़ किया है। हिंदू आस्था के केंद्र सेतु बंध को प्रभावित करने की कोशिश की गई, जिसे भगवान विश्वकर्मा के बेटे नल और नील ने भगवान श्रीराम को श्रीलंका जाने को तैयार किया था। उक्त बातें भाजपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही। वह विश्वकर्मा समाज को संबोधित कर रहे थे।

पहले की सरकार अपने परिवार को ही प्रदेश मानती थीं..

सीएम ने सपा का नाम लिए बिना 2012 से 2017 तक रही प्रदेश सरकार को कलयुगी अवतार बताया। सीएम ने कहा कि पहले की सरकार अपने परिवार को ही प्रदेश मानती थी। वर्ष 2012 से 2017 तक चाचा, भतीजा, नाना, मामा समेत पूरा खानदान लूट-खसोट में लगा था।

सभी रिश्तों ने महाभारत की याद दिला दी थी। पूरा खानदान महाभारत का कलयुगी अवतार जैसा था। उनके शासन में कोई ऐसा जिला नहीं बचा था, जहां दंगे नहीं होते थे। यह दंगे हिंदुओं के त्योहार से पहले ही होते थे। हिंदू अपना त्योहार ही नहीं मना पाते थे।

राम बंध तोड़ने के लिए उन्होंने एड़ी चोटी का जोर लगाया था
सपा ने 2004 में यूपीए सरकार को बिना मांगे समर्थन दिया। ताकि कांग्रेस के कंधे पर बंदूक रखकर हिंदू आस्था को चोट पहुंचा सके। सपा, बसपा और कांग्रेस ने मिलकर 2005 में राम बंध को तोड़ने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था।

युवाओं को नौकरी नहीं थी, हमें दिलाई
उनके शासन में युवाओं के सामने पहचान का संकट था। नौकरी नहीं मिलती थी। तैनाती से पहले लोग वसूली पर निकल पड़ते थे। आज युवाओं को उनकी योग्यता के आधार नौकरी मिल रही है। भाजपा सरकार के साढ़े चार साल में 45 लाख आवास समाज के सभी वर्गों को मिले है। पहले की सरकारें इससे वंचित करती थी ।

विश्वकर्मा श्रम सम्मान के जरिए 60 लाख लोगों को स्वरोजगार
सीएम ने कहा कि विभिन्न ट्रेंड के कारीगर को ट्रेनिंग देकर उनके स्वरोजगार के लिए लोन और सब्सिडी दी जा रही है। विश्वकर्मा समाज को पिछड़ा वर्ग आयोग सहित संसद में भी भाजपा प्रतिनिधित्व दे रही है। विश्वकर्मा समाज के लोग आज जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, प्रधान बनकर डेवलपमेंट में भागीदार बन रहे हैं।

राम द्रोही कभी हितैषी नहीं हो सकते
सीएम ने सपा, बसपा और कांग्रेस को राम द्रोही और आतंकी समर्थक बताया। कहा कि यह कभी किसी समाज के हितैषी नहीं हो सकते। इनसे जितना दूर रहेंगे उतना ही आपका भविष्य सुरक्षित रहेगा। इसलिए घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को बताना होगा।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago