लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सामाजिक सम्मेलन में अखिलेश यादव के नए चुनावी पोस्टर ‘मैं आ रहा हूं’ के मायने बताए। सीएम ने कहा कि मैं आ रहा हूं का मतलब…अपहरण अराजकता, लूटपाट है। आज कोई कहे कि मैं आ रहा हूं तो वह अपरहण, अराजकता, लूटपाट के लिए आ रहे हैं। यह सब हम नहीं चलने देंगे।
सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने कई वर्षों तक राज्य पर शासन किया। वे राज्य में अराजकता के लिए जिम्मेदार थे। कांग्रेस के बाद सपा, बसपा को भी मौका मिला था। सपा, बसपा से पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने अपनी सरकार के दौरान राज्य से पलायन को रोकने के लिए क्या किया?
हम लोग दलीय सीमाओं से उठ कर काम करते हैं। 2017 से पहले लोग प्रदेश में जातीय ताने बाने को छिन्न भिन्न करते थे, देश की कीमत पर राजनीति करते हैं। पर्व त्योहार में कर्फ्यू लगाते थे। किसान, नौजवान, बहू बेटियां सभी परेशान थे।
2017 के बाद हमें बिगड़ी हुई व्यवस्था मिली। लेकिन अब बदलाव हर क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। सीएम ने कहा कि कोरोना संकट के सबसे बड़े दौर में जब केंद्र, राज्य सरकार और RSS के लोग काम कर रहे तो विपक्षी दल के नेता सो रहे थे, होम क्वारैंटाइन और होम इसोलेशन में थे। अब वक्त इस चुनाव में उन्हें इसोलेशन में भेजने का है।
राम को अस्वीकारने वाले आज राम की दर पर
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अयोध्या दौरे पर हमला बोला है। सीएम योगी ने कहा कि दिल्ली वाले आज फ्री देने की बात करते हैं। कोरोना काल में दिल्ली से यूपी और बिहार वालो को भगा दिया था। पहले राम के अस्तित्व को स्वीकार नहीं करत थे, आज विधानसभा चुनाव में उन्हें राम की याद आ रही है।
उनका स्वागत है। बता दें कि आज ही अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या में हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किए। केजरीवाल ने ऐलान किया कि अयोध्या को तीर्थ योजना में शामिल किया जाएगा। अयोध्या के लिए बस चलाई जाएगी, जो मुफ्त होगी।
और क्या-क्या बोले?
राजवीर सिंह बोले- हम 325 सीटें जीतेंगे
कल्याण सिंह के पुत्र और सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि बाबूजी ने जो शासन दिया उससे अच्छा शासन योगी ने दिया। विपक्षी विकास होता है तो भी विरोध करते हैं, नहीं करो तो भी करते हैं। इस बार 325 सीटें जीतेंगे। हमने किसी की जाति देखकर काम नहीं किया। लोधी समाज को इतना सम्मान कभी नहीं मिला।
बाबू जी के जाने का बाद देश ने देखा कि कितना सम्मान मिला। मुख्यमंत्री लगातार साथ रहे। अब बाबूजी को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी होगी।
स्वतंत्र देव ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना
सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि किसी भी नेता की दुखद मौत पर बड़ा दिल दिखाने के लिए सभी पक्ष-विपक्ष के नेता श्रद्धांजलि देते हैं। लेकिन शर्म की बात रही कि एक दल ऐसा रहा जिसका मुखिया श्रद्धांजलि देने नहीं आया। ये अपमान कल्याण सिंह का नहीं पूरे समाज का है।
लोगों ने कल्याण सिंह का जमाना देखा है। विधान सभा चुनाव रामभक्तों के अपमान करने वाले दल को एक भी लोध वोट देते हैं तो आत्म करने जैसा है। बता दें कि कल्याण सिंह के निधन पर मायावती समेत अन्य विपक्षी दल के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी थी। लेकिन अखिलेश यादव नहीं पहुंचे थे।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…