नई दिल्ली। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप-2 से कौन सी दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, इसको लेकर समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले ग्रुप-2 से भारत और न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में पहुंचने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन इन दोनों ही टीमों को अपने-अपने पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस वजह से सेमीफाइनल का समीकरण काफी रोमांचक हो गया है।
न्यूजीलैंड को 26 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा, इसके बाद टीम इंडिया का रास्ता कुछ आसान हुआ है। न्यूजीलैंड भी अब भारत के खिलाफ जब खेलने उतरेगी, तो उसके ऊपर दबाव होगा।
पाकिस्तान ने ग्रुप-2 के अपने दोनों बड़े मैच जीत लिए हैं, बचे हुए तीन मैच पाकिस्तान को अब अफगानिस्तान, नामीबिया और स्कॉटलैंड से होने हैं। अफगानिस्तान ने अपना पहला मैच स्कॉटलैंड के खिलाफ जीता है और टीम प्वॉइंट टेबल में फिलहाल भारत और न्यूजीलैंड से ऊपर हैं, लेकिन पाकिस्तान जिस तरह की फॉर्म में दिख रहा है, ऐसे में उसके लिए बाकी बचे तीन मैच जीतने की पूरी उम्मीद है और ऐसा होता है, तो पाकिस्तान का सेमीफाइनल में टिकट फाइनल हो जाएगा। पाकिस्तान को 29 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ, 2 नवंबर को नामीबिया और 7 नवंबर को स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलना है।
टीम इंडिया को बचे हुए मैच अब न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया के खिलाफ खेलने हैं। ग्रुप-2 में अब टीम इंडिया के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच करो या मरो वाला होगा। न्यूजीलैंड को हर हाल में भारत को हराना होगा, और अगर ऐसा हो जाता है तो टीम इंडिया का सेमीफाइनल का रास्ता काफी आसान हो जाएगा। न्यूजीलैंड अगर पाकिस्तान के खिलाफ जीत जाता तो टीम इंडिया पर दबाव और बढ़ जाता, लेकिन न्यूजीलैंड की हार के बाद टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल का रास्ता बेहतर है।
सुपर 12 ग्रुप-2 | मैच | जीत | हार | टाई | NR | प्वॉइंट्स | NRR |
---|---|---|---|---|---|---|---|
पाकिस्तान | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | +0.738 |
अफगानिस्तान | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | +6.500 |
नामीबिया | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
न्यूजीलैंड | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -0.532 |
इंडिया | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -0.973 |
स्कॉटलैंड | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -6.500 |
NR: No Result, NRR: Net Run Rate
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…