लखनऊ में प्रियंका गांधी वाड्रा के निजी सचिव संदीप सिंह सहित चार के खिलाफ केस दर्ज

लखनऊ। कांग्रेस को उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापस लाने के बड़े जतन में जुटीं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को तो उनकी टीम के लोग ही पीछे करने में लगे हैं। लखनऊ में गुरुवार को प्रियंका गांधी वाड्रा के निजी सचिव सहित पार्टी के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

लखनऊ के हुसैनगंज थाना में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निजी सचिव संदीप सिंह के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व प्रशासन प्रभारी योगेश दीक्षित और महासचिव शिव पांडेय के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। लखनऊ के हुसैनगंज थाना में इन सभी के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। लखनऊ के प्रशांत कुमार सिंह ने इन सभी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निजी सचिव संदीप सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है। इससे पहले बीते वर्ष मई में कोरोना संक्रमण काल में अन्य प्रदेश से लोगों को लाने के लिए कांग्रेस की ओर से दी गई एक हजार बसों की सूची में फर्जीवाड़ा होने के बाद संदीप सिंह के साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में केस दर्ज कराया गया था।

प्रियंका के निजी सचिव संदीप सिंह, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में हजरतगंज कोतवाली में परिवहन अधिकारी आरपी त्रिवेदी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। यह मुकदमा भारतीय दंड विधान की धारा 420, 467 और 468 के तहत दर्ज किया गया।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago