Categories: राजनीति

रायबरेली MLA अदिति सिंह समेत तीन विधायक भाजपा में शामिल

लखनऊ। यूपी में भाजपा के लिए चुनौती बने रायबरेली और आजमगढ़ में बीजेपी ने जबदस्त सेंधमारी की है। रायबरेली से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह और आजमगढ़ की सगड़ी सीट से विधायक वंदना सिंह ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया।

अदिति सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली की सदर सीट से विधायक हैं। इन दोनों के अलावा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने भी भाजपा की सदस्यता ली। राकेश प्रताप सिंह सोनिया गांधी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने वाले दिनेश प्रताप सिंह के छोटे भाई हैं।

बीजेपी को आजमगढ़ और रायबरेली में लगातार मायूसी हाथ लगी है। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी को दोनों सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। रायबरेली में दोनो बार कांग्रेस से सोनिया गांधी ने जीत हासिल की।

आजमगढ़ में 2014 में मुलायम सिंह यादव और 2019 में अखिलेश यादव ने जीत हासिल की थी। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की लहर के बाद भी आजमगढ़ की दस में से नौ सीटों पर बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था। यहां पांच सीटे सपा और चार बसपा ने जीती थी। इन्हीं में से एक सीट सगड़ी पर बसपा के टिकट पर वंदना सिंह निर्वाचित हुई थीं। बाद में वंदना सिंह को मायावती ने निलंबित कर दिया था।

अदिति सिंह पिछले डेढ़ साल से कांग्रेस में बगावती रुख अख्तियार किया हुआ था। अदिति सिंह पिछले कुछ समय से सीधे प्रियका गांधी के खिलाफ लगातार हमलावर हैं। चाहे वह लखीमपुर खीरी का मामला हो या फिर कृषि कानून वापसी का उन्होंने हमेशा प्रियंका गांधी की राजनीति पर निशाना साधा। कांग्रेस उनके खिलाफ विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की अर्जी भी दी थी।

जब तक अखिलश सिंह रायबरेली सदर से विधायक रहे, वह लगातार गांधी परिवार को चुनौती देते रहे। लेकिन तबियत बिगड़ने के बाद उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर अदिति सिंह को 2017 में चुनाव लड़वाया और विधायक बनवाया। बावजूद इसके रायबरेली सदर की सीट कभी भी कांग्रेस की नहीं मानी गयी।

पिता के मौत के बाद अदिति सिंह भी उनकी दबंग छवि के साथ समझौता नहीं कर रही हैं। वे लगातार कांग्रेस की नीतियों को चुनौती दे रही हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हर मुद्दे का राजनीतिकरण कर देती हैं।

उन्होंने कहा कि लखमीपुर खीरी मामले की सीबीआई जांच कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले का संज्ञान लिया है। अगर उनके इन संस्थाओं में ही विश्वास नहीं है तो मुझे समझ में नहीं आता कि उनका किस पर विश्वास है।

पिता की विरासत को बचाए रखने की चुनौती

अगर राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो अदिति सिंह अपने पिता के वर्चस्व को बनाये रखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ाना चाहती हैं। कांग्रेस के साथ रहकर यह संभव नहीं था। क्योंकि उनके पिता की गांधी परिवार से अदावत छिपी नहीं है।

अगर पिता के विरासत को आगे बढ़ाना है तो उन्हें अपनी राजनीति की राहें अलग करनी होगी। उनके पिता कांग्रेस का गढ़ होने के बावजूद निर्दलीय चुनाव जीतते रहे हैं। अदिति सिंह यह बात बखूबी जानती हैं कि उन्हें भविष्य में किस राह को पकड़ना है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago