एक करोड़ नए सदस्य बनाएगी कांग्रेस: लल्लू ने कहा- एक परिवार से चार सदस्य का लक्ष्य

लखनऊ। यूपी कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि, 26 दिसंबर से संविधान दिवस पर कांग्रेस सदस्यता अभियान चलाएगी। इस अभियान में पार्टी यूपी में 1 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

बाबा साहब की स्मृति में इसकी शुरुआत होगी। वहीं, विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि प्रियंका जी का लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा जन जन तक पहुंच चुकी है। 1 करोड़ का लक्ष्य को पूरा होने का विश्वास है। यूपी में 2022 की राजनीति मे सूर्योदय होगा।

ये हैं मुख्य बिंदु

  • उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी 26 नवंबर 2021 यानि संविधान दिवस से 15 दिन का सदस्यता महाअभियान चलाएगी।
  • ‘एक परिवार, नये सदस्य चार’ के नारे के तहत 15 दिन में कांग्रेस के एक करोड़ नये सदस्य बनाए जाएंगे।
  • इस अभियान के तहत हर विधानसभा में न्याय पंचायतों या वार्डो के आधार पर पांच सदस्यीय टीमों का गठन होगा।
  • प्रदेश में लगभग 23000 सदस्यता प्रभारी बनाये जाएंगे।
  • इस महाअभियान के लिए सदस्यता मिस्ड कॉल नंबर-8230005000 होगा।
  • सदस्यता अभियान की शुरूआत संविधान दिवस पर हो रही है।
  • इस दिन गांव, बस्तियों, वार्डों में ‘भीम चर्चा’ और रात्रि भोज का आयोजन होगा।
  • प्रत्येक जिला/शहर/नगर, जिले के सभी ब्लाक, शहर/नगर के सभी वार्ड, सभी न्याय पंचायत एवं ग्राम सभा स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
  • हर सदस्यता टीम प्रतिदिन 25 नये सदस्य बनायेगी। इसके लिए मिस्ड कॉल नंबर पर नये सदस्य द्वारा मिस्ड कॉल कराना अनिवार्य होगा।
  • शहर के प्रमुख बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों आदि पर कैनोपी लगाकर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

अजय लल्लू ने और क्या कहा

  • कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू ने कहा कि वर्तमान में कांग्रेस के सदस्य 60 लाख के आसपास सदस्य हैं। इसे एक करोड़ तक ले जा सकेंगे। प्रियंका गांधी ने जो अभियान चलाया था मैं क्या कर सकती हूं। इसके अंतर्गत स्कूल महिला स्कूल कॉलेज इसलिए वहां भी पोस्टर बैनर लगाकर वहां के लोग अभियान चलाया जाएगा।
  • इससे ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ने के लिए प्रयास किया अभियान का लक्ष्य रखा गया है। एक सदस्य कम से कम पांच सदस्य जुड़ेगा हर जगह प्रभारी हर जगह प्रभारी बनाए जाएंगे।
  • अजय लल्लू- उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी 26 नवंबर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब जन्म दिवस है संविधान दिवस के रूप में कांग्रेस में आती है। कांग्रेस पार्टी सदस्यता अभियान की शुरुआत करने जा रही है। एक परिवार में नए 4 सदस्य और 15 कांग्रेस पार्टी का सदस्य बनाने का लक्ष्य का लक्ष्य रखा।
  • इस अभियान के अंतर्गत न्याय पंचायत और वार्डों के 23000 प्रभारी कांग्रेस पार्टी बनाएगी। इस महाअभियान को फॉर्म भरने के साथ-साथ को सदस्यता मिस कॉल नंबर से शुरू किया जाएगा टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा।
  • अजय लल्लू ने कहा इस अभियान का लक्ष्य एक करोड़ रखा गया है और इसकी शुरुआत 26 नवंबर से की जाएगी और 15 दिन में इस लक्ष्य को कांग्रेस कमेटी पाने का प्रयास करेगी।
admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago