सीतापुर। पिसावां थाना क्षेत्र के भिठारीपुरवा निवासी तौले व उसकी पत्नी रजनी के बीच बुधवार की देर रात आपसी विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इसी बीच रजनी ने हंसिया उठाकर तौले के पेट में मार दी। जिससे तौले लहुलुहान होकर गिर गया।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस तौले को सीएचसी लेकर आई। यहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन तौले ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक के चाचा पप्पू ने रजनी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि दोनों के बीच विवाद के दौरान घटना हुई। आरोपित रजनी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
तौले व रजनी के एक नौ वर्षीय पुत्र पुनीत व डेढ़ वर्षीय पुत्री खुशी है। घटना के वक्त दोनों सो रहे थे। मासूम बच्चों को नहीं पता कि उनके पिता की मौत हो चुकी है। पुनीत अपनी बुआ विमला व खुशी मां रजनी की गोद में थे।
पुलिस से पूछताछ में रजनी ने बताया कि पति तौले नशे का आदी था। प्रतिदिन चिलम पीकर आता था। बुधवार की रात भी वह चिलम पीकर आया। जिसको लेकर कहासुनी हुई। छीना झपटी में हंसिया उसके पेट में लग गई।
मृतक के नाम 40 बीघा जमीन
तौले अपने पिता का अकेला पुत्र था। उसके हिस्से में 40 बीघा कृषि योग्य जमीन है। खेती, किसानी से ही वह अपने परिवार का खर्च चलाता था।
बच्चों का छिना सहारा
मृतक के नौ वर्षीय पुत्र पुनीत व डेढ़ वर्षीय पुत्री खुशी है।पुनीत तो बुआ विमला के पास गोद में बैठा था। जबकि खुशी मां रजनी के साथ थाने में थी। रजनी के साथ खुशी को भी जेल में रहना होगा।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…