Categories: खास खबर

सपा संरक्षक मुलायम की तबियत स्थिर, आज रात या कल मिलेगी छुट्टी

लखनऊ। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव बढ़ती उम्र की वजह से आने वाली बीमारियों से पीडि़त हैं। इसके साथ ही उन्हेंं पेट की दिक्कतों के चलते कई बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। अस्पताल में भर्ती मुलायम सिंह यादव की फिलहाल हालत ठीक है और उन्हें आज रात या कल सुबह तक अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत सुधरने का नाम नहीं ले रही है। लगातार स्वास्थ्य खराब होने की वजह से उन्हें कई बार अस्पताल भी जाना पड़ा है। मुलायम को लेकर बड़ी खबर आ रही है कि उनकी तबीयत बुधवार को अचानक से फिर खराब हो गई है। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें फौरन लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हालांकि उनकी हाल सामान्य बतायी जा रही है। मेदांता अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर राकेश कपूर ने इस बात की जानकारी दी है। मौके पर डिंपल यादव और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के संस्थापक शिवपाल यादव भी मौजूद थे।

हालांकि गुरुवार की दोपहर को अखिलेश यादव भी पहुंचकर अपने पिता हालचाल लिया है।   उन्हें पेट दर्द था उनकी कोलोनोस्कोपी की गई। बता दें कि इससे पहले भी मुलायम कई बार अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। डॉक्टरों ने बताया कि उनका एंडोस्कोपी के जरिए उनका उपचार किया गया, जिसके बाद अब उनकी स्थिति सामान्य है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो उन्हें बहुत जल्द छुट्टी दे दी जायेगी।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago