Categories: क्राइम

प्रतापगढ़ में गैंगवार: 2 भू माफिया गुटों में चलीं गोलियां, प्रापर्टी डीलर की मौत

प्रतापगढ़। लॉक डाउन भी उत्तर प्रदेश में अपराधों पर रोक नही लगा पा रहा है। दिन ब दिन घटनाओं ने लोगों के मन मे दहशत फैलानी शुरू कर दी है। पुलिस पहले से ही जनता हित और अन्य कार्यों में फंसी है जिसका फायदा आपराधिक तत्व उठा रहे है।

लॉकडाउन के बीच प्रतापगढ़ जिले में शुक्रवार को भूमाफिया के दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस दौरान दोनों पक्षों से 8 लोग जख्मी हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से सभी को प्रयागराज रेफर कर दिया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। तनाव को देखते हुए मौके पर फोर्स मुस्तैद है। एसपी अभिषेक सिंह ने लापरवाही के आरोप में सिविल लाइन चौकी इंचार्ज चंद्रशेखर यादव को निलंबित कर दिया है। सभी आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाने का निर्देश दिया है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के बराछा निवासी राम पांडेय प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। सर्वेश तिवारी और आनंद तिवारी भी काम में हिस्सेदार थे। इन लोगों ने कोतवाली क्षेत्र के दहिलामऊ चांदमारी में मारुतनगर से प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त शुरू की थी। शुक्रवार की दोपहर ये सभी हिस्सेदार मारुतनगर में थे। तभी इनके बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा- दोनों गुट मारपीट करने लगे। इसी बीच राम पांडेय ने आनंद तिवारी को गोली मार दी। इसके बाद दोनों गुटों ने पिस्टल निकालकर एक दूसरे पर फायर करना शुरू कर दिया। से राम पांडेय, उनका भाई लक्ष्मण पांडेय व सुभाष, सुरेंद्र और दूसरे पक्ष से सर्वेश, आनंद, राहुल व साहब गोली लगने से घायल हो गए।

फायरिंग की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सभी को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन राम पांडेय की मौत हो गई। उसके सीने में गोली लगी थी। सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने कहा- रियल स्टेट का काम करने वाले दो गुटों में पैसे को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें फायरिंग की गई। मौके से लाइसेंसी रिपीटर 12 बोर, लाइसेंसी पिस्टल 32 बोर बरामद की गई है। सिविल लाइन चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक चंद्रशेखर यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इस मामले में आरोपियों पर एनएसए की भी कार्रवाई की जाएगी।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago