नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण की वजह से देश में मरने वालों की संख्या 2441 हो गई है। पिछले दिन दिनों में 348 लोगों की जान चली गई। वहीं देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 75 हजार 160 हो गई है। पिछले 24 घंटों में सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के 56 जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 41, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 3 और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 13 जवान हैं।
सीआईएसएफ के अब तक 109 जवान इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इधर, केंद्र ने बुधवार को जानकारी दी कि भारतीय रेलवे ने पूरे देश में अब तक 642 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाईं हैं। इससे करीब 7.90 लाख यात्रियों को उनके गृह राज्यों में पहुंचाया गया है।
24 घंटे में 1900 मरीज ठीक हुए
मंगलवार को 3610 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। पिछले 24 घंटे में देश में सबसे ज्यादा 1900 मरीज ठीक हुए। इससे पहले 10 मई को 1669 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे थे। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 74 हजार 281 संक्रमित हैं। 47 हजार 480 का इलाज चल रहा है। 24 हजार 386 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2415 मरीजों की मौत हुई है।
कोरोना अपडेट्स
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…