यूपी और मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसे, 14 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

मुजफ्फरनगर/गुना। देश के दो अलग अलग राज्यों में बुधवार दो बड़े सड़क हादसे हो गए। इस सड़क हादसों में 14 मजदूरों की जान चली गई. जबकि कई मजदूर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में दो हादसों में 14 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, 55 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार देर रात 11:45 बजे रोडवेज बस ने पैदल जा रहे मजदूरों को कुचल दिया। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर भी मौत हो गई। जबकि चार जख्मी हो गए। इनमें से दो घायलों को इलाज के लिए मेरठ भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि 10 मजदूर पंजाब से बिहार जा रहे थे। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर घलौली चैकपोस्ट से आगे रोहाना टोल प्लाजा के नजदीक पहुंचे थे कि तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कुचल दिया। हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया।

मारे गए 6 लोग गोपालगंज के थे

मारे गए सभी मजदूर बिहार के गोपालगंज के रहने वाले थे। इनकी शिनाख्त हरेक सिंह (52), विकास (22), गुड्डू (18), वासुदेव (22), हरीश साहनी (42) और वीरेंद्र (28) के तौर पर हुई है। वहीं, सुशील और रामजीत के अलावा दो अन्य भी इस हादसे में जख्मी हुए। इन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

मध्य प्रदेश: बस को ट्रक ने टक्कर मारी, 50 जख्मी
मध्य प्रदेश के गुना में भी एक हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई। हादसा देर रात दो बजे हुआ। बस को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। मारे गए सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के थे। ये सभी अपने घर लौट रहे थे। ये लोग किस शहर से आ रहे थे। इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

यह तस्वीर गुना के अस्पताल की है। यहां हादसे में जख्मी मजदूरों को भर्ती किया गया।
admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago