Categories: राजनीति

भाजपा की राजनीतिक साजिशों के चलते सूरत में उप्र के मजदूर फंसे: अजय कुमार लल्लू

लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू में भाजपा सरकारों द्वारा कांग्रेस द्वारा बुक की गई ट्रेनों को इजाजत नहीं देने का आरोप लगाया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि कोरोना महामारी में लॉकडाउन के चलते उत्तर प्रदेश के लगभग दस लाख मजदूर दूसरे राज्यों में फंसे हुए हैं। भाजपा सरकार ने मजदूरों को मुफ्त में वापस पहुंचाने का भरोसा दिलाया था, लेकिन हकीकत ये है कि भाजपा और उससे संबंधित बिचैलिए मजदूरों से तय किराया से ज्यादा वसूल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा मजदूरों की लिए कई ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिससे मजदूर सकुशल अपने घर वापस आ जाये। लेकिन दुख की बात है कि राजनीतिक साजिशों के ट्रेनों को इजाजत नहीं दी जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष कहा कि सूरत में अभी तक गुजरात कांग्रेस ने 12 ट्रेन बुक की थी लेकिन कलेक्टर फाइल दबा कर बैठ गए हैं और ट्रेनों को उत्तर प्रदेश जाने नहीं दे रहे हैं। प्रदेश के 19,200 श्रमिक फंसे हुए हैं। सूरत से अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, फैजाबाद, गोण्डा, फैजाबाद, गोरखपुर, प्रयागराज बलिया के लिए ट्रेन बुक की गई थी।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सूरत के जिलाधिकारी के मुताबिक यदि उत्तर प्रदेश सरकार इन ट्रेनों को अपने राज्य में आने की इजाजत दे तो ट्रेन भेज देंगे। आखिर उत्तर प्रदेश सरकार को मजदूरों से इतनी एलर्जी क्यों है? क्या मजदूरों को सड़कों पर भूखे पैसे चलते हुए और रोड दुर्घटना में मरते हुए देखना चाहते हैं? उन्होंने कहा कि इसके पहले भी उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा योगी सरकार से प्रदेश में फंसे हुए मजदूरों का विवरण मांगा था, अभी तक कई पत्र लिखें लेकिन किसी का कोई जवाब नहीं मिला है आखिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मजदूरों से इतनी दुश्मनी क्यों करते हैं?
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सूरत के अलावा गुजरात के वलसाड से 6 और भरूच से 5 ट्रेनों को इजाजत नहीं दी जा रही है। वहीं राजस्थान से कांग्रेस द्वारा रिजर्व की गयी 13 ट्रेन से  बलिया, गोरखपुर, फतेहपुर, जौनपुर, सहारनपुर, गाजीपुर, कानपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर के हजारों श्रमिक घर वापस आये हैं।
अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि महामारी के समय राजनीतिक प्रतिद्वंदिता को एक तरफ रखकर श्रमिकों को घर वापस लाने पर विचार करे और कांग्रेस द्वारा रिजर्व की गयी ट्रेनों को प्रदेश में आने से रोका न जाये। साथ ही प्रदेश में फंसे प्रवासी मजदूरों का विवरण प्रदान करे जिससे कांग्रेस उन मजदूरों को घर वापस पहुंचाने में मदद कर सके।
admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago