Categories: राजनीति

News7Express के वीडियो पर प्रियंका ने लिया संज्ञान, श्रमिकों की बदहाली पर योगी से पूछे सवाल

लखनऊ। कोरोना काल में सबसे ज्यादा परेशानी गरीबों को हो रही हैै। आलम तो यह है कि गरीबों को अब दो वक्त रोटी भी नसीब बड़ी मुश्किल से हो रही है। इतना ही नहीं देश में इन दिनों भुखमरी जैसे हालात पैदा हो गए है और कहा तो यह भी जा रहा है 42 प्रतिशत मजदूरों के पास नहीं राशन तक नहीं बचा है।

मजदूरों का दर्द सरकार सुनने का दावा कर रही है लेकिन देश के कई इलाकों से श्रमिकों को लेकर जो तस्वीरें आ रही है वो आम इंसान को भी परेशान कर रही है। इस पूरे मुद्दे पर सरकार अपना पक्ष रख रही है तो दूसरी विपक्ष मजदूरों को लेकर सरकार के रवैया पर सवाल उठा रही है। कांग्रेस लगातार श्रमिकों की स्थिति का मुद्दा उठा रही है और सरकार को घेर रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लॉकडाउन के बीच पलायन कर रहे मजदूरों के दर्द को लेकर योगी सरकार को घेरा है। उन्होंने अपने ट्विटर पर एक मजदूर का वीडियो पोस्ट किया है। दरअसल इस वीडियो में एक बच्चा पैदल चलने से इतना थक चुका था कि सूटकेस पर सो गया और उसकी मां बेचारी बेबस होकर उस सूटकेस को सडक़ पर घसीटने पर मजबूर हो गई।

महानगरों से मजदूर भूखे प्यासे, पैदल अपने छोटे छोटे बच्चों और परिवार को लेकर चले जा रहे हैं। ऐसा लगता है जैसे व्यवस्था ने इनको त्याग दिया हो। मई की धूप में सडक़ों पर चल रहे लाखों मजदूरों का ताँता लगा हुआ है। रोज ऐक्सिडेंट हो रहे हैं। रोज ये गरीब हिंदुस्तानी मारे जा रहे जा रहे हैं। इनके लिए सरकार बसें क्यों नहीं चलवा रही? यूपी रोडवेज की बीस हज़ार बसे खड़ी हैं। कृपया इन बसों को सडक़ों पर उतार दीजिए। इन्हीं के श्रम से हमारे ये महानगर बने हैं, इनके श्रम से देश आगे बढ़ा है। भगवान के लिए इन्हें सडक़ों पर ऐसे बेसहारा न छोडिय़े।

उप्र की सभी जिला शहर इकाईयों से मेरा आग्रह है कि इन जरूरतमंद लोगों की मदद कार्य और तेज कर दीजिए। पूरी ताकत लगा दीजिए। ये सेवा का वक्त है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता इन हिंदुस्तानी भाइयों के साथ खड़ा है।इस दौरान उन्होंने पुलिस से भी अपील करते हुए लिखा है कि मैं समझती हूँ आप पर काम का दबाव है। आप भी परेशान हो। मगर आपसे मेरी एक विनती है इन बेसहारा लोगों बल प्रयोग मत करिए। इनपर वैसे ही विप्पति टूटी हुई है। इनकी गरिमा की रक्षा कीजिए।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago