Categories: खास खबर

बिगड़ रहे हालातः कोरोना के केस में चीन से आगे निकलने वाला ग्यारहवां देश बना भारत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में करीब 4 हजार से अधिक मामले सामने आये हैं। शुक्रवार को कोरोनावायरस के मामले चीन से ज्यादा गए हैं। चीन में जहां 82 हजार 933 मामले हैं, वहीं भारत में यह आंकड़ा 83 हजार को पार कर गया है। इसके साथ भारत कोरोना के केस में चीन से आगे निकलने वाला दुनिया का ग्यारहवां देश बन गया है। स्पेन, रूस, यूके, इटली, फ्रांस, ब्राजील, जर्मनी, तुर्की और ईरान में संक्रमितों की संख्या एक लाख से ज्यादा है। वहीं, अमेरिका में यह संख्या 14 लाख के पार हो गई है।

चीन में कोरोना का पहला केस 31 दिसंबर को आया था। देश में 15 मई तक 82 हजार 933 संक्रमितों की संख्या पहुंचने में करीब चार महीने (137 दिन) लगे। भारत में संक्रमण चीन के मुकाबले तेजी से बढ़ा। यहां कोराना का पहला केस 30 जनवरी को सामने आया था। इस लिहाज से संक्रमण के मामले में चीन से आगे निकलने में हमारे देश को 107 दिन लगे। ऐसा कहा जाता है कि चीन में 17 नवंबर को पहला मरीज मिला था। एक महीने तक इस बीमारी का पता नहीं चला।

चीन में एक दिन में सबसे ज्यादा 14,108 मामले मिले 

चीन में संक्रमण के 10 हजार मामले होने में 32 दिन लगे। उसके बाद हर तीन दिन पर 10 हजार से ज्यादा केस सामने आए। वहीं, 11 फरवरी तक यहां 44 हजार 653 केस थे, जो 12 फरवरी को 58 हजार 761 हो गए। यानी एक दिन में 14 हजार 108 मामलों की पुष्टि हुई। 16 फरवरी को यह आंकड़ा 70 हजार के पार हो गया। इसके बाद संक्रमण के मामलों में कमी आनी शुरू हुई। इसे 80 हजार होने में 13 दिन लगे। अभी की बात करें तो यहां हर दिन 20 से कम केस आ रहे हैं।

भारत में एक दिन में सबसे ज्यादा 4353 मामले सामने आए

भारत में संक्रमण के 10 हजार मामले होने में 75 दिन लगे। उसके बाद 8 दिन में यह आंकड़ा 20 हजार हो गया। यहां 3 मई तक 42 हजार 305 मरीज मिल चुके थे। तब से हर तीन दिन में 10 हजार केस सामने आ रहे हैं। यहां केवल 13 मई तक संक्रमण का आंकड़ा 77 हजार 842 हो गया यानी 10 दिन में 35 हजार 537 केस मिले हैं। यहां 10 मई को सबसे ज्यादा 4353 मरीज मिले थे। देश में 6 मई के बाद हर दिन तीन हजार के ऊपर केस मिल रहे हैं।

चीन के 30 प्रांतों में से सिर्फ हुबेई में 82% से ज्यादा मामले, जबकि भारत में ऐसा नहीं  

  • चीन में कोरोना का एपिसेंटर हुबेई प्रांत रहा। यहां देश के 81.66% यानी 76 हजार 803 पॉजिटिव मिले। बाकी 13 हजार 904 मामले 29 प्रांत से रहे। इन सभी में गुआंगडोंग में सबसे ज्यादा 1,532 संक्रमित मिले।
  • उधर, भारत में संक्रमण देश के 26 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेश में फैला। इनमें 9 राज्य ऐसे हैं, जहां संक्रमण के मामले दो हजार से ज्यादा हैं। इनमें महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश शामिल हैं।

कोरोना वायरस के संक्रमण से सबसे बुरा हाल महाराष्ट्र का है। यहां एक दिन में 1602 लोग कोरोना का शिकार हुए हैं। इसके बाद अब राज्य में कुल 27 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जबकि 1019 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है महाराष्ट्र में सबसे बुरा हाल मुंबई शहर का है। केवल मुंबई में ही अब तक 17 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर पर गुजरात को पीछे छोडकर तमिलनाडू पहुंच गया है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 9674 पहुंच गयी है। जबकि इससे मरने वालों की संख्या 66 पहुंच गई है।

admin

Recent Posts

आतंकी हमले नौसेना और खुफिया ब्यूरो के अधिकारियों की मौत

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में भारतीय नौसेना के अधिकारी…

3 hours ago

सऊदी अरब का दौरा बीच में छोड़ भारत लौट रहे PM मोदी

 नई दिल्ली। पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले को भारत ने किस गंभीरता से लिया…

4 hours ago

लखनऊ के नवाबों की घर में कटी नाक, दिल्ली से नहीं कर पाए हिसाब बराबर

नई दिल्ली। गेंदबाजों की शानदार वापसी और फिर केएल राहुल- अभिषेक पोरेल के शानदार अर्धशतकों के…

4 hours ago

Attack: आतंकियों ने क्यों रचा ये कायराना षड्यंत्र?

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आज आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया। इस हमले में…

4 hours ago

सीएम योगी, मायावती-अखिलेश समेत विपक्ष ने आतंकी हमले की निंदा

 लखनऊ। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की निंदा भाजपा सहित विपक्षी पार्टियों…

4 hours ago

बढ़ाई गई निगरानी, पहलगाम आतंकी हमले के बाद यूपी में अलर्ट

लखनऊ। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।…

4 hours ago