Categories: मनोरंजन

श्रद्धा कपूर ने भावुक वीडियो शेयर करके कहा- लॉकडाउन में हम घर में कैद रहकर परेशान, जानवरों में भी होते हैं जज्बात

मुंबई। श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे पिंजरों में बंद जानवरों का दर्द बयां कर रही हैं। उन्होंने कैप्शन में जू बंद करने की अपील करते हुए लिखा है, “इस लॉकडाउन के दौरान हम में से बहुत से लोग चिंतित और पराधीन महसूस कर रहे  हैं। कल्पना कीजिए की आपको अपने परिवार और घर से दूर रखा जाए तथा अपने पूरे जीवन काल के लिए जेल में बंद कर दिया जाए तो आपको कैसा महसूस होगा?”

https://www.youtube.com/watch?v=BQCaSEpxAc8&feature=youtu.be

वीडियो में जानवरों की इमोशनल कहानी
जानवरों के अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था पेटा इंडिया द्वारा बनाए गए इस वीडियो को श्रद्धा कपूर ने एक बाघिन की बच्ची को आवाज दी है। इस बेबी टाइग्रेस के जरिए उन्होंने जू में बंद जानवरों की इमोशनल कहानी सुनाई है।

पिंजरे में कैद बेबी टाइग्रेस बताती है, “मेरी मां कहती है दूर कहीं एक जादुई नगरी है, जिसका नाम है आजादी। जहां न बेड़ियां हैं, न कोई बंदिश। सब एक समान हैं। जहां मेरे जैसे बच्चे खुले मैदानों में घूमते-फिरते हैं। जहां तेज हवाओं से तेज दौड़ते हैं हमारे पैर। कई किस्म के दोस्त हैं सबके। और खेलते भी सब एक साथ हैं। साहस भरी छलांग लगाते हैं। शाम हुई और थक गए, तब भी परिवार को लौट जाते हैं। है न कमाल की कहानी।”

इसके बाद वह बेबी टाइग्रेस भावुक होते हुए अपनी हकीकत सामने रखती है और कहती है, “मेरी जिंदगी इस कहानी से बिल्कुल अलग है। मैं तो पैदा ही इस पिंजरे में हुई हूं। दो साल से यही मेरा घर है। मेरी मां आठ सालों से यहां कैद है। आठ साल में कितने दिन होते हैं और कितने घंटे?”

और अंत में उस बेबी टाइग्रेस ने लॉकडाउन में रह रहे लोगों से सवाल पूछा है, “आपको कितने दिन हुए? जानती हूं तकलीफ तो आपको भी बहुत हो रही होगी। मैं अपनी मां से कहूंगी कि वह आपको भी उस जादुई नगरी की कहानी सुनाए। आजादी की बात करने से शायद आजादी महसूस होने लगे। क्या यह मुमकिन नहीं कि यह जादुई नगरी सच में कहीं हो। क्या सच में कभी मेरी मां आजाद थी। क्या यह मुमकिन नहीं कि आप मुझे आजादी की सैर कराएं। आजादी की राह पर ले चलेंगे मुझे? या फिर यूं ही मैं इस पिंजरे में दिन गिनती रहूंगी? और दिन गिनते-गिनते एक दिन मर जाउंगी।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago