Categories: गैजेट्स

Redmi जल्द ही अपने एक और मिड रेंज के 5G डिवाइस को लॉन्च करने की तैयारी में

Xiaomi का सब ब्रांड Redmi जल्द ही अपने एक और मिड रेंज के 5G डिवाइस को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने पिछले साल अपने Redmi K30 5G मिड रेंज के स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अब कंपनी जल्द ही अपने इस स्मार्टफोन को लोअर वेरिएंट को लॉन्च करने वाली है।

इसे 26 मई को Redmi 10X सीरीज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इसके बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। Redmi K30i के स्टोरेज, कलर ऑप्शन के बारे में नई जानकारी सामने आई है। इस स्मार्टफोन के बारे में पहले भी कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं।

इस स्मार्टफोन के बारे में पहले जो जानकारियां सामने आई हैं, उसके मुताबिक, फोन 48MP के क्वाड रियर कैमरा सेट-अप के साथ आ सकता है। आपको बता दें कि Redmi K30 5G को 64MP क्वाड रियर कैमरा सेट-अप के साथ लॉन्च किया गया था। Redmi K30i को भी Redmi 10X 5G की तरह ही MediaTek Dimensity 800 सीरीज चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस मिड बजट रेंज के 5G डिवाइस को CNY 1,799 (19,143 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।

सामने आई नई जानकारी के मुताबिक, Redmi K30i 5G को 6GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। फोन दो कलर ऑप्शन्स पर्पल और व्हाइट में आ सकता है। Redmi K30i में फुल एचडी+ रेजोल्यूशन के साथ 6.67 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया जा सकता है। ​इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 2,400 x 1,080 पिक्सल होगा। फोन के टॉप पैनल में पंच होल कटआउट देखने को मिल सकता है। हालांकि स्पष्ट कर दें कि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अपने अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4,000mAh की बैटरी दी जा सकती है।

 

 

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago