Categories: देश

कोरोना अपडेटः 24 घंटे में 5611 नए मामले, मरीजों की संख्या एक लाख छह हजार के पार

नई दिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या अब एक लाख छह हजार के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5611 नए मामले सामने आए हैं। यह अब तक आए नए मामलों में सबसे ज्यादा है। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 10,6750 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 140 मौतें दर्ज हुई हैं। साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 3303 तक पहुंच गई है।
बुधवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में विदेशी भी हैं। वहीं राहत भरी खबर भी है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3124 मरीज स्वस्थ हुए हैं। देश में 42,298 कुल मरीज स्वस्थ हो कर घर वापस जा चुके हैं। देश में अब कोरोना के कुल 61,149 एक्टिव मामले हैं।

पिछले कुछ दिन से रोजाना औसतन 4 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। अगर इसी रफ्तार से संख्या बढ़ती रही, तो जून के पहले हफ्ते तक मरीजों की संख्या 2 लाख से ज्यादा होने का अंदेशा है। अगर ऐसा होता है और हालात बिगड़ते हैं तो संभालना भी मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि, सरकार के ही आंकड़े बताते हैं कि हमारे यहां अस्पताल में 1700 मरीजों के लिए एक बेड है।

देश में न सिर्फ अस्पतालों की बल्कि डॉक्टरों की भी कमी है। 30 सितंबर 2019 को लोकसभा में दिए जवाब में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया था कि देश में 12 लाख के आसपास एलोपैथिक डॉक्टर हैं। अगर ये मान लें कि एक समय में इनमें से 80% यानी 9.61 लाख डॉक्टर भी काम करने की स्थिति में होते हैं, तो 1404 लोगों पर एक डॉक्टर होगा। ये आंकड़ा डब्ल्यूएचओ के मानक से भी कम है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, हर 1 हजार लोगों पर एक डॉक्टर होना चाहिए।

सेंटर फॉर डिसीज डायनामिक्स, इकोनॉमिक्स एंड पॉलिसी यानी सीडीडीईपी की रिपोर्ट बताती है कि हमारे देश में सिर्फ 69 हजार 264 अस्पताल ही हैं। इनमें से 25 हजार 778 सरकारी और 43 हजार 486 प्राइवेट अस्पताल हैं। इन अस्पतालों में 18 लाख 99 हजार 228 बेड ही हैं। देश में सबसे ज्यादा 17 हजार 103 अस्पताल उत्तर प्रदेश में हैं। यहां 4 हजार 635 सरकारी और 12 हजार 468 प्राइवेट अस्पताल हैं। उसके बाद कर्नाटक का नंबर आता है, जहां सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों की संख्या 10 हजार 684 है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago