बस की राजनीति पर कांग्रेस की बागी विधायक अदिति ने प्रियंका पर साधा निशाना

रायबरेली। कांग्रेस की बागी रायबरेली से विधायक अदिति सिंह ने चल रही बस की राजनीति पर प्रियंका वाड्रा पर सीधा निशाना साधा है। बुधवार को किये गए ट्वीट में अदिति सिंह ने कहा कि आपदा के समय भी 1000 बसों की सूची में फर्जीवाड़ा किया गया। 279 कबाड़ बसें, 98 ऑटो, रिक्शा व एम्बुलेंस के नंबर, 68 बिना कागज़ात के हैं। ये कैसा क्रूर मज़ाक है।
कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने एक अन्य ट्वीट में प्रियंका पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कोटा में बच्चे फंसे थे, तब वह कहां थी। घर तो छोड़िए वह उन्हें बॉर्डर तक भी नहीं छोड़ पाई। इन सबको योगी आदित्यनाथ जी ने रातों रात घर तक पहुंचाया जिसकी तारीफ राजस्थान के मुख्यमंत्री ने भी की है। अदिति सिंह के इन ट्वीट से बस की राजनीति और गर्म हो गई है।
उल्लेखनीय है कि कभी प्रियंका वाड्रा की ख़ास रही अदिति सिंह अब हर मौके पर प्रियंका को घेर रही हैं। कांग्रेस के बायकॉट के बावजूद विधानसभा के विशेष अधिवेशन में वह प्रियंका का साथ छोड़कर सीधे विधानसभा पहुंच गई थी। धारा 370 के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार का समर्थन करते हुए कांग्रेस के लिए परेशानी पैदा की थी। हाल ही में गंगा यात्रा जैसे कार्यक्रमों में शामिल होकर अदिति सिंह ने कांग्रेस के ख़िलाफ़ बिगुल फूंक दिया है। कांग्रेस ने विधायक अदिति सिंह को इन सबके लिये नोटिस जारी कर रखा है।
admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago