अयोध्या : महिला पुलिसकर्मी निभा रही दोहरी भूमिका, ड्यूटी के साथ बना रहीं मास्क

अयोध्या। महिला थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मी लोगों के लिए मास्क बना कर दोहरी जिम्मेदारी निभा रही हैं। समाज की सुरक्षा के साथ-साथ कोरोना से बचाव में भी अपनी भूमिका का निर्वहन कर रही हैं। इसका नेतृत्व थाना अध्यक्ष महिला प्रियंका पांडेय कर रही हैं।
अयोध्या पुलिस की महिला सिपाही कोरोना योद्धा ड्यूटी के साथ फुल फेस मास्क भी बना रही हैं। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को हराने के लिए अयोध्या पुलिस के जवान दिन रात मुस्तैदी से तैनात हैं, जिससे लोगों की हर सम्भव मदद की जा सके। अयोध्या पुलिस जरूरतमंद लोगों की मदद तो कर ही रही है साथ ही अब जनपद की महिला सिपाहियों ने अपनी ड्यूटी के साथ ही फुल फेस मास्क बनाने का कार्य भी शुरू किया है।
महिला सिपाहियों द्वारा तैयार किए जा रहे मास्क का वितरण जनपद में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ ही अन्य जरूरतमन्द लोगों में किया जाएगा। यह मास्क सूती कपड़े के थ्री लेयर का है, जिन्हें अच्छी धुलाई के पश्चात पुनः उपयोग किया जा सकेगा। पुलिस लाइन में महिला पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी के अतिरिक्त समय में सूती कपड़े के थ्री लेयर मास्क बनाने का बीड़ा उठाया है। इस प्रकार के मास्क का प्रयोग अच्छी धुलाई के पश्चात पुनः किया जा सकेगा। मास्क बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इन्हें जनपद के पुलिसकर्मियों के अलावा अन्य लोगों में भी वितरित किया जाएगा।
admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago