Categories: खास खबर

भारत में कोरोना : 1.5 लाख पर पहुंची संक्रमितों की संख्या, 10 दिन में 1341 की मौत

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस महामारी ने तेजी से पैर पसारना शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र, तमिलनाडु के अलावा गुजरात और दिल्ली में भी हालात खराब है। इन चार राज्यों में 80 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। जबकि पूरे देशभर में 1.15 लाख लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। भारत में कोरोना वायरस के 20 मई को 5547 नए मामले सामने आए हैं। जबकि गुरूवार देर शाम तक 3177 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। महाराष्ट्र में 20 मई को सबसे ज्यादा 2161 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
इसके अलावा तमिलनाडु में रिकॉर्ड 743, दिल्ली में 534, गुजरात में 398, मध्यप्रदेश में 270, उत्तर प्रदेश में 249, राजस्थान में 170, पश्चिमी बंगाल में 142 मामले आए हैं। दूसरी तरफ भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 1,15,374 हो गई है। इनमें से 64996 मरीज सक्रिय हैं। इनका अस्पतालों में उपचार चल रहा है। जबकि 46,869 कोविड 19 संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं। इसके अलावा 3502 लोगों की महामारी से मौत हो चुकी है। भारत में ठीक होने वालों का बढ़ रहा आंकड़ा भारत में कोरोना वायरस महामारी से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में 3113 मरीज ठीक हुए हैं।
इसमें सबसे ज्यादा मरीज तमिलनाडु में 987 लोग ठीक होकर घर वापस गए हैं। देश में अभी तक 46,869 मरीज ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 10,318 मरीज अभी तक ठीक हुए हैं। 100 से अधिक मरीजों की रोजाना मौत भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। चिंता की बात है कि रोजाना 100 से अधिक महामारी से मर रहे हैं। अभी तक देश में 3502 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें से 20 मई को 132 लोगों ने दम तोड़ा है।

देश में कोरोना संक्रमण के चलते मौतों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। अब तक 3457 लोगों की जान जा चुकी है। बीते 10 दिन का आंकड़ा देखें तो इस बीच सबसे ज्यादा 1341 लोगों ने दम तोड़ा। गुरुवार शाम तक 22 लोगों की मौत की पुष्टि हुई। इसमें सबसे ज्यादा दिल्ली में 18 मौतें हैं। राजस्थान में 3 और ओडिशा में 1 की जान गई।

बुधवार को 132 लोगों की मौत
बुधवार को कोरोना से 132 मौतें हुईं। इनमें से अकेले 65 मरीजों ने महाराष्ट्र में दम तोड़ा। इसके अलावा गुजरात में 30, दिल्ली में 10, मध्यप्रदेश में 9, राजस्थान-उत्तरप्रदेश में 4-4, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में 3-3, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा और जम्मू-कश्मीर में 1-1 कोरोना मरीज की जान गई।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago