Categories: देश

तो क्या अमेठी व रायबरेली से गांधी परिवार कोई सदस्य नहीं लड़ेगा चुनाव?

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो चुका है। लोक सभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान कल संपन्न हो गया। अब तीसरे चरण की तैयारी है। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा। बता दे की लोकसभा 2024 इस बार सात चरणों में चुनाव हो रहा है।

थर्ड फेज के लिए राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। मोदी से लेकर लगातार रैलियां कर रहे हैं और एक दूसरे पर निशाना भी साथ रहे हैं। उधर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही है। दरअसल लोकसभा चुनाव के लिए रायबरेली और अमेठी से कांग्रेस ने अभी तक अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।

इन दोनों सीट को लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नाम को लेकर चर्चा तेज है लेकिन अब पता चल रहा है कि गांधी परिवार से इस बार कोई भी सदस्या अमेठी और रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ेगा। अगर ऐसा होता है कि गांधी परिवार के राजनीतिक सफर पर पूरी तरह से पूर्णविराम लग जायेगा। इसके साथ ही ये पहला मौका होगा जब गांधी परिवार सक्रिय राजनीति में होने के बावजूद कोई भी सदस्य चुनाव नहीं लड़ेगा।

कांग्रेस के सूत्रों के हवाले से खबर है कि दोनों सीटों पर गांधी परिवार को कोई सदस्य चुनाव नहीं लड़ेंगा। सूत्रों ने बताया कि प्रियंका गांधी इस बार भी लोकसभा चुनाव लडऩे के लिए तैयार नहीं है और वो पूरी तरह से पार्टी को मजबूत करने पर फोकस लगा रही है जबकि राहुल गांधी सिर्फ एक सीट से चुनाव लडऩा चाहते हैं।

वहीं सोनिया गांधी ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि अब वो चुनाव नहीं लड़ेगी और इस वजह से उन्होंने इस बार राजस्थान से राज्यसभा की सदस्य चुन ली गई हैं, ऐसे में वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी।

अगर दोनों सीट से गांधी परिवार कोई सदस्य चुनाव नहीं लड़ता है तो 26 सालों में पहली बार ऐसा होगा। बता दें कि 1999 में सोनिया गांधी और फिर साल 2004, साल 2009, साल 2014 और साल 2019 में राहुल गांधी ने चुनाव लड़ा था। वह साल 2004, साल 2009 और साल 2014 में चुनाव जीते थे लेकिन साल 2019 उनको हार का मुंह देखना पड़ा था।

अखिलेश यादव के जवाब से पता लग रहा है कि सपा प्रमुख चाहते हैं गांधी परिवार का सदस्य अमेठी और रायबरेली से चुनाव लड़े।

अभी तक इन दोनों सेट को लेकर कांग्रेस ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है लेकिन वहां के लोकल लीडर यह मान कर चल रहे हैं इस सीट से एक बार फिर गांधी परिवार का कोई सदस्य चुनाव लड़ता हुआ नजर आएगा।

ऐसे में देखना होगा कि अब अखिलेश यादव के इस बयान पर कांग्रेस क्या जवाब देती है। लोग चाहते हैं कि रायबरेली और अमेठी से प्रियंका गांधी या फिर राहुल गांधी चुनाव लड़े।

अब वो चाहते हैं कि कांग्रेस नेता राहुल और प्रियंका गांधी भी चुनाव लड़ें दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वायनाड सीट पर मतदान हो जायेगा। कहा जा रहा है कि राहुल और प्रियंका इसके बाद चुनाव लड़ने को लेकर फैसला कर सकते हैं। लेकिन दोनों शहरों की जनता चाहती है की सीट से गांधी परिवार ही चुनाव लड़े।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago