कन्नौज के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह परिजनों ने उसका शव लटका देखा तो हड़कम्प मच गया। बताया गया कि रात में किशोरी घर पर अकेली थी। गांव के एक युवक को उसके घर से निकलते हुए पड़ोसियों ने देखा था। घटना इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां के रहने वाले किसान की 16 वर्षीय बेटी ने बीती रात फांसी लगाकर जान दे दी।
बेटी फांसी के फंदे पर लटकी मिली
घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। किशोरी के परिजन एक शादी में गए हुए थे। बुधवार सुबह पड़ोसियों ने फोन करके उसके पिता को सूचना दी कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली। जानकारी मिलने पर परिजन गांव पहुंच गए। जहां घर में उनकी बेटी फांसी के फंदे पर लटकी मिली। इससे गांव में हड़कंप मच गया। किशोरी के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी रात में घर पर अकेली थी।
पुलिस इस प्रकरण की जांच कर रही
ऐसे में गांव का ही एक युवक उनके घर में घुस आया और बेटी के साथ रेप किया। उसने शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी दी। जिससे आहत होकर बेटी ने फांसी लगा ली।
बताया गया कि रात 2 बजे युवक को किशोरी के घर से निकलते हुए ग्रामीणों ने देखा था। घटना की जानकारी होने पर इंदरगढ़ थाना पुलिस गांव पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस इस प्रकरण की जांच कर रही है।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…