लोकसभा की 542 सीटों की काउंटिंग शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान में NDA 291, I.N.D.I.A. 215 सीटों पर आगे चल रहा है। पहले पोस्टल बैलट गिन गए। अब EVM से मतगणना शुरू हो गई। अगले 3 घंटे में नई सरकार की स्थिति लगभग साफ हो सकती है।
चुनाव आयोग ने 16 मार्च को 7 फेज में लोकसभा की 543 सीटों पर वोटिंग की तारीखें घोषित की थीं। 19 अप्रैल से वोटिंग शुरू हुई, जो 1 जून को प्रधानमंत्री मोदी की वाराणसी समेत 57 सीटों पर खत्म हुई। 1952 के बाद 44 दिन का यह चुनाव सबसे लंबा रहा। 1952 में यह 4 महीने चला था। इससे पहले अमूमन यह 30 से 40 दिनों में खत्म हो जाता था।
1 जून को आए 12 प्रमुख एग्जिट पोल में बीजेपी की लगातार तीसरी बार सरकार बनती दिख रही है।
तेलंगाना में 17 सीटें: भाजपा 8, कांग्रेस 8 और एक पर AIMIM आगे
सुप्रिया सुले अपनी भाभी सुनेत्रा पवार से 8 हजार वोटों से आगे
NCP (शरद पवार) की प्रत्याशी सुप्रिया सुले महाराष्ट्र की बारामती सीट पर अपनी भाभी सुनेत्रा पवार से 8 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा को 37031 वोट मिले हैं, जबकि अजित की चचेरी बहन और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले को अब तक 45565 वोट मिल चुके हैं।
नितिन गडकरी 33 हजार वोटों से आगे
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर सीट से 33 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। गडकरी को 115944 वोट मिल चुके हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी विकास ठाकरे को अब तक 82768 वोट मिले हैं।
हैदराबाद से AIMIM प्रत्याशी असद्दुदीन ओवैसी 12443 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 107158 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी माधवी लता को 94715 वोट मिले हैं।
अमेठी सीट पर 4 राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा सांसद स्मृति ईरानी 13954 वोटों से पीछे हो गई हैं। उन्हें 29122 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने 43076 वोट हासिल किए हैं।
महाराष्ट्र की सभी 48 सीटों के रुझान आ गए हैं। भाजपा 13, कांग्रेस 9, शिवसेना (शिंदे) 9 शिवसेना (UBT) 7, NCP (शरद पवार) 7 और और अन्य 2 सीटों पर आगे हैं। वहीं चंद्रपुर में सुधीर मुंगंतीवार, अमरावती में नवनीत राणा और यवतमाल-वाशिम से राजश्री पाटिल पीछे चल रही हैं।
आतंकी कसाब के खिलाफ केस लड़ने वाले वकील और भाजपा प्रत्याशी उज्ज्वल निकम उत्तर मध्य मुंबई लोकसभा सीट से 4083 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 23286 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी वर्षा गायकवाड को 19203 वोट मिले हैं।
चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में 619 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय 35,805 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
इलेक्शन कमीशन- 465 सीटों के रुझानों के मुताबिक भाजपा 216 सीटों पर और कांग्रेस 96 सीटों पर आगे है। सपा 29 सीटों पर लीड कर रही है।
जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग सीट से महबूबा मुफ्ती पीछे चल रही हैं। वहीं हैदराबाद सीट से असदुद्दीन ओवैसी पीछे चल रहे हैं।
यूपी की 80 सीटों पर काउंटिंग चल रही है। 80 सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। इसमें NDA 39, इंडी गठबंधन 39 और बसपा और अन्य 1-1 सीट पर बढ़त बनाई है।
राहुल गांधी रायबरेली से 18480 वोट से आगे
तीन राउंड की काउंटिंग के बाद रायबरेली सीट से राहुल गांधी ने 18480 वोटों की बढ़त बना ली है। राहुल को 38761 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह को 20281 वोट मिले हैं।
पीएम मोदी 436 वोट से आगे
वाराणसी सीट पर 3 राउंड की काउंटिंग के बाद पीएम मोदी कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय से 436 वोट से आगे हो गए हैं। मोदी को 28719 और अजय राय को 28283 वोट मिले हैं।
जयराम रमेश बोले- रुझान बताते हैं कि पीएम अब पूर्व पीएम होने वाले हैं
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि ये रुझान दिखा रहे हैं कि मौजूदा पीएम पूर्व पीएम बनने वाले हैं। ये उनकी वैचारिक और राजनीतिक हार है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि प्रधानमंत्री अपनी ही सीट से पीछे चल रहे हों। वाराणसी के रुझान तो सिर्फ ट्रेलर हैं।
कन्नौज से अखिलेश यादव 13 हजार वोट से आगे
यूपी की कन्नौज सीट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव 38813 वोट लेकर 13569 वोटों से आगे हो गए हैं। भाजपा प्रत्याशी सांसद सुब्रत पाठक को 25244 वोट मिले हैं।
राज्यवार शुरुआती रुझान
राज्य | सीटें | NDA (भाजपा+) बढ़त/जीत | INDIA (कांग्रेस+) बढ़त/जीत | अन्य बढ़त/जीत |
उत्तर प्रदेश | 80 | 38 | 39 | 1 |
महाराष्ट्र | 48 | 5 | 1 | |
आंध्र प्रदेश | 42 | 20 | 0 | 4 |
पश्चिम बंगाल | 42 | 20 | 3 | 19 (TMC) |
बिहार | 40 | 21 | 5 | 0 |
तमिलनाडु | 39 | 0 | 3 | 2 |
मध्यप्रदेश | 29 | 26 | 2 | 0 |
कर्नाटक | 28 | 19 | 8 | 1 |
गुजरात | 26 | 23 | 3 | 0/1 |
राजस्थान | 25 | 14 | 10 | 1 |
ओडिशा | 21 | 12 | 1 | 8 |
केरल | 20 | |||
असम | 14 | 9 | 4 | 1 |
झारखंड | 14 | 9 | 5 | 0 |
पंजाब | 13 | 0 | 10 | 1 |
छत्तीसगढ़ | 11 | 8 | 1 | 0 |
हरियाणा | 10 | 4 | 6 | 0 |
दिल्ली | 7 | 4 | 3 | 0 |
जम्मू कश्मीर | 5 | 2 | 2 | 1 |
उत्तराखंड | 5 | 0 | 0 | 0 |
हिमाचल प्रदेश | 4 | 4 | 0 | 0 |
मेघालय | 2 | 0 | 1 | 1 |
अरुणाचल प्रदेश | 2 | 2 | 0 | 0 |
त्रिपुरा | 2 | 2 | 0 | 0 |
गोवा | 2 | 1 | 1 | 0 |
मणिपुर | 2 | 1 | 0 | 1 |
लक्षद्वीप | 1 | 0 | 0 | 0 |
पुडुचेरी | 1 | 0 | 1 | 0 |
सिक्किम | 1 | 0 | 0 | 1 |
मिजोरम | 1 | 0 | 0 | 1 |
नगालैंड | 1 | 0 | 1 | 0 |
अंडमान निकोबार | 1 | 1 | 0 | 0 |
चंडीगढ़ | 1 | 1 | 0 | 0 |
दादर नगर हवेली- दमन दीव | 2 | 1 | 0 | 1 |
लद्दाख | 1 | 0 | 0 | 1 |
कुल सीटें- | 543 |
अभी के रुझान.. देखिए कार्टूनिस्ट मंसूर नकवी की नजर से
CEC बोले- हम वोट काउंटिंग प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं
चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने कहा कि 542 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। वोटों की गिनती पर वर्चुअली नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम में हमारी टीमें मौजूद हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रति सेकेंड 2 लाख हिट आ रहे हैं। हम सब कुछ यहां से मैनेज कर रहे हैं। सभी रिटर्निंग अफसरों को कहा गया है कि वे पोलिंग एजेंट्स और कैंडिडेट्स को वोटिंग सेंटर में आने दें और बैठने दें, ताकि काउंटिंग की प्रक्रिया ट्रांसपेरेंसी से हो।
यूपी की पीलीभीत सीट से जितिन प्रसाद आगे
इंडी गठबंधन ने एनडीए को पछाड़ा, NDA 34, इंडी को 43 सीटों पर बढ़त
यूपी की 80 सीटों पर काउंटिंग चल रही है। 80 सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। इसमें NDA 34, इंडी गठबंधन 43 और 2 सीट पर निर्दलीय और 1 सीट पर बसपा आगे चल रही है। कन्नौज से अखिलेश, मैनपुरी से डिंपल और रायबरेली से राहुल गांधी शुरू से बढ़त बनाए हैं।
जम्मू कश्मीर में भाजपा-नेशनल कॉन्फ्रेंस 2-2 सीट पर आगे
जम्मू सीट पर भाजपा 13029 वोटों की बढ़त बनाए हुए है। अनंतनाग-राजौरी में नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रत्याशी 30513 वोटों से आगे है। बारामूला में राशिद खान 3857 वोटों से आगे हैं। श्रीनगर में नेशनल कॉन्फ्रेंस 5157 वोटों से और उधमपुर में भाजपा 5244 वोटों से आगे हैं।
इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, भाजपा 152, कांग्रेस 61 सीटों पर आगे
वाराणसी में पीएम मोदी 6000 वोटों से पीछे
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। मोदी को अब तक 5257 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी 11480 वोट पा चुके हैं।
अमित शाह 35 हजार वोटों से आगे चल रहे
केंद्रीय गृह मंत्री और गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अमित शाह 35 हजार वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
तमिलनाडु की तिरुनेलवेली सीट पर स्ट्रॉन्ग रूम की चाबी खो गई
तिरुनेलवेली संसदीय क्षेत्र के अंबासमुद्रम विधानसभा क्षेत्र में स्ट्रॉन्ग रूम के ताले की चाबी खो गई है। ताले को पत्थरों से तोड़ा गया है। इसी में ईवीएम रखी गईं थीं।
सिंहभूमि से बीजेपी प्रत्याशी गीता कोड़ा पीछे
बिहार की 40 सीटों पर काउंटिंग: बेगूसराय से गिरिराज तो पाटलिपुत्र से मीसा आगे
बिहार में लोकसभा की 40 सीटों के लिए काउंटिंग जारी है। शुरुआती रुझानों में बेगूसराय से गिरिराज सिंह और पूर्णिया से पप्पू यादव आगे चल रहे हैं। पाटलिपुत्र से मीसा भारती भी आगे हैं।
कटिहार से दुलाल चंद गोस्वामी आगे चल रहे हैं। काराकाट से पवन सिंह पीछे हैं।औरंगाबाद से NDA कैंडिडेट सुशील कुमार सिंह आगे चल रहे हैं।
एमपी की 29 लोकसभा सीटों पर काउंटिंग: भाजपा 21, कांग्रेस एक सीट पर आगे
मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर काउंटिंग हो रही है। शुरुआती रुझान में भोपाल, इंदौर और खजुराहो समेत भाजपा 21 सीटों पर आगे है। कांग्रेस एक सीट पर आगे है।
सिरसा सीट से भाजपा के अशोक तंवर पीछे
हरियाणा की सिरसा सीट से भाजपा के अशोक तंवर पीछे चल रहे हैं। वे कांग्रेस से पाला बदलकर इस बार बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।
राजस्थान की 25 सीटों पर काउंटिंग: भाजपा 14, कांग्रेस 3 सीट पर आगे
राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। फिलहाल डाक मतपत्रों की गिनती चल रही है। भाजपा 14 और कांग्रेस 3 सीट पर आगे चल रही है।
मोदी काशी सीट से आगे, कमलनाथ के बेटे नकुल छिंदवाड़ा से पीछे से चल रहे
जालौर से वैभव गहलोत पीछे चल रहे हैं। वाराणसी से नरेंद्र मोदी मोदी आगे चल रहे हैं। छिंदवाड़ा से विवेक साहू आगे चल रहे हैं। कमलानाथ के बेटे नकुल नाथ पीछे चल रहे हैं।
राहुल दोनों सीटों पर आगे
राहुल गांधी केरल की वायनाड और उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से आगे चल रहे हैं।
कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल पीछे चल रहे
हरियाणा की कुरुक्षेत्र सीट से भाजपा के नवीन जिंदल पीछे चल रहे हैं। जबकि आप के सुशील गुप्ता आगे हैं। नवीन जिंदल कांग्रेस से पाला बदलकर इस बार बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।
रुझानों में बड़ा उलटफेर
रुझानों में बड़ा उलटफेर हुआ है। अब एनडीए ने बढ़त बना ली है। एनडीए ने 82 सीटों पर बढ़त बना ली है। INDIA 49 सीटों पर आगे चल रहा है।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…