Categories: Photo Gallery

नतीजों के बीच NDA-INDIA-TMC का जश्न, PHOTOS

लोकसभा चुनाव के नतीजे अब आने लगे हैं। भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिली है। हालांकि, NDA की सरकार बनती दिख रही है। INDIA ब्लॉक भाजपा को कड़ा मुकाबला दे रहा है। काउंटिंग ​​​​​​के बीच ​कहीं जश्न का माहौल है, तो कहीं सन्नाटा पसरा है।

दिल्ली में भाजपा कार्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ता जश्न मनाने पहुंचे, लेकिन नेताओं में कुछ खास खुशी नहीं दिखी। कुछ कार्यकर्ता भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास के सामने ढोल-नगाड़े के साथ नाचते जरूर दिखे।

दूसरी तरफ, 2019 के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस समेत INDIA ब्लॉक के बाकी दलों में हर्ष का माहौल है। दिल्ली में कांग्रेस वर्कर्स ढोल की ताल पर झूमते कैमरे में कैद हुए। बंगाल में TMC कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया।

काउंटिंग के बीच देखिए खास तस्वीरें…

दिल्ली में भाजपा हेडक्वार्टर पर पार्टी कार्यकर्ता NDA की बढ़त की खुशी मनाने के लिए ढोल के साथ पहुंचे।
दिल्ली में कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर एक समर्थक जश्न मना रहा था। इस दौरान राहुल गांधी ने उसे गले लगाया।
चेन्नई में DMK कार्यकर्ताओं ने पार्टी ऑफिस के बाहर जश्न मनाया। पार्टी 39 में से 22 सीटों पर आगे है।
कोलकाता में काउंटिंग के दौरान TMC समर्थकों ने जश्न मनाया। राज्य की 42 लोकसभा सीटों में TMC 29 पर आगे है।
दिल्ली में भाजपा हेडक्वार्टर के बाहर पार्टी समर्थक साइकिल पर मोदी का कटआउट लेकर पहुंचे और PM की आरती उतारी।
हिमाचल की मंडी सीट से BJP उम्मीदवार कंगना रनोट को उनकी मां दही खिलाती हुईं। कंगना चुनाव जीत गई हैं।
दिल्ली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के आवास के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
कोलकाता में सड़क किनारे फलों का जूस बेचने वाला शख्स अपने फोन पर चुनावी नतीजे देखता नजर आया।
कोलकाता में TMC का एक समर्थक हाथ में चप्पल लेकर जश्न मनाता दिखा। बंगाल की CM ममता बनर्जी इसी तरह की चप्पल पहनती हैं।
केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी टीवी पर अपना रिजल्ट देख भावुक हो गए। वे खीरी से चुनाव हार गए हैं।
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में पार्टी ऑफिस पर मिठाइयां बांटीं।
लखनऊ में भाजपा ऑफिस पर सन्नाटा पसरा दिखा। यूपी में भाजपा 80 में से सिर्फ 32 सीटों पर आगे चल रही है।
कोलकाता में महिलाएं साइकिल पर सवार होकर TMC की जीत का जश्न मनाने निकलीं।
झारखंड के खूंटी में कांग्रेस-JMM कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर जश्न मनाया।
काउंटिंग से पहले दिल्ली में भाजपा हेटक्वार्टर में पूड़ी और मिठाइयां बननी शुरू हो गई थीं।
बिहार के पटना में काउंटिंग से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजा की।
TMC की बढ़त के बीच कोलकाता में एक महिला समर्थक सीएम हाउस के बाहर कुछ इस तरह जश्न मनाने पहुंची।
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत के बाद भाजपा समर्थकों ने जश्न मनाया।
बेंगलुरु में काउंटिंग के दौरान भाजपा की बढ़त का जश्न मनाता एक समर्थक।
admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago