Categories: खास खबर

‘ये इंडिया गठबंधन और पीडीए की एकता की जीत है: अखिलेश यादव

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा का उम्दा प्रदर्शन करने पर पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि ये इंडिया गठबंधन और पीडीए की एकता की जीत है।

अखिलेश यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, ”जनता को प्रणाम, जनमत को सलाम! उत्तर प्रदेश की जागरूक जनता ने देश को एक बार फिर से नई राह दिखाई है, नयी आस जगायी है। ये संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने की और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करवाने की जीत है। उत्तर प्रदेश की प्रगतिशील जनता के विचार ही वोट के रूप में हमें मिले हैं। ये बंटवारे की नकारात्मक राजनीति के खिलाफ, सौहार्द-भाईचारे और सकारात्मक राजनीति की जीत है। ये इंडिया गठबंधन और पीडीए की एकता की जीत है। सबको हृदय से धन्यवाद, दिल से शुक्रिया!”

लोकसभा चुनाव में सपा का प्रदर्शन बहुत उम्दा रहा है। जनता ने 5 सीटों वाली पार्टी को करीब तीन दर्जन के करीब लाकर खड़ा कर दिया। बीजेपी के सामने सबसे पूर्ण बहुमत बनने में पार्टी सबसे बड़ा रोड़ा बन गई। अखिलेश यादव के जिस पीडीए फार्मूले को बीजेपी नेताओं ने बहुत महत्व नहीं दिया था, सपा के लिए वही सबसे बड़ा हथियार बनता गया। जातीय फॉर्मूले को दुरुस्त करके आज यूपी में सबसे ज्यादा सांसद वाली पार्टी बन गई है। संसदीय चुनावों में पार्टी का यह अब तक सबसे अच्छा प्रदर्शन है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago