Categories: देश

दिल्ली-देहरादून में बड़ी संख्या में पेड़ काटे जाने पर प्रियंका गांधी ने जताई चिंता

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा दिल्ली के रिज क्षेत्र में गैरकानूनी तरीके से 1100 पेड़ काट दिए गए। सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि “अगर अधिकारी अपने संवैधानिक दायित्यों का पालन नहीं कर रहे हैं तो अदालत को स्पष्ट संकेत देना होगा कि पर्यावरण को इस तरह से नुकसान नहीं पहुंचाया जा सकता है।”

उन्होंने आगे कहा कि दूसरी तरफ, देहरादून में बड़ी संख्या में काटे जा रहे पेड़ों को बचाने के लिए जनता को सड़क पर उतरना पड़ा। खबरों के मुताबिक, विकास कार्यों के लिए हजारों पेड़ काटे जा रहे हैं। हमारी विकास की जरूरतों के बीच यह बहुत जरूरी है कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग पर्यावरण के प्रति संवेदनशील हों। कहीं ऐसा न हो कि आगे चलकर हमें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़े।

इससे पहले प्रियंका गांधी ने 21 जून को कहा था, ‘‘कई राज्यों में बड़ी संख्या में पेड़ काटे जाने संबंधी खबरें देखीं। दूसरी तरफ, गर्मी से पूरे देश में मौतें हो रही हैं। बढ़ता तापमान नये रिकॉर्ड बना रहा है। इस बार अप्रैल का महीना जलवायु के इतिहास में सबसे गर्म अप्रैल के रूप में दर्ज हुआ है।’’ प्रियंका गांधी ने कहा था कि विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन हमें ज्यादा से ज्यादा पर्यावरण को सुरक्षित रखने की जरूरत है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago