Categories: राजनीति

संसद में अखिलेश बोले- हमारी इकोनॉमी 5वें नंबर पर, लेकिन आय क्यों छिपाती है सरकार?

संसद सत्र की आज की कार्यवाही में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा – सरकार ये कहती है कि भारत 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है, लेकिन सरकार ये क्यों छिपाती है कि हमारे देश की प्रति व्यक्ति आय किस स्थान पर पहुंची है? इसके साथ ही उन्होंने हंगर इंडेक्स और हैपिनेस इंडेक्स पर भी देश के स्थान के बारे में सवाल किया।

ऐसे में यहां हम दुनियाभर में टॉप-10 इकोनॉमी वाले देश और उनकी प्रति व्यक्ति आय कितनी है उसके बारे में बता रहे हैं। फोर्ब्स के अनुसार, दुनिया की टॉप-10 इकोनॉमी वाले देश की लिस्ट में अमेरिका 28.78 ट्रिलियन डॉलर की GDP के साथ पहले नंबर पर है। अमेरिका की प्रति व्यक्ति आय 71.30 लाख है और भारत की केवल 2.28 लाख रुपए।

संसद सत्र के 7वें दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव।

भारत की प्रति व्यक्ति आय 2.28 लाख रुपए
भारत 3.94 ट्रिलियन डॉलर की GDP के साथ दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है। हालांकि, टॉप-10 GDP वाले देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति आय भारत की है।

भारत में प्रति व्यक्ति आय 13.14 हजार डॉलर यानी करीब 2.28 लाख रुपए है। वहीं, अमेरिका की प्रति व्यक्ति आय 85.37 हजार डॉलर यानी करीब 71.30 लाख रुपए है।

1960 से अमेरिका इस लिस्ट में टॉप पर
अमेरिका सबसे अमीर देश और सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में इस लिस्ट में 1960 से टॉप पर है। अमेरिका की अर्थव्यवस्था में डायवर्सिटी है, जिसमें सर्विसेज, मैन्युफैक्चरिंग, फाइनेंस और टेक्नोलॉजी सहित अन्य सेक्टर शामिल हैं।

चीन 1960 में चौथे स्थान पर था, 2023 में दूसरे स्थान पर पहुंचा
1960 में चीन की अर्थव्यवस्था चौथे स्थान पर थी, जो 2023 में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। चीन की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपोर्ट और इन्वेस्टमेंट पर निर्भर करती है। इनके पास बड़ी संख्या में वर्कफोर्स, तेजी से बढ़ता मार्केट और एडवांस इन्फ्रास्ट्रक्चर है।

वस्तुओं और सेवाओं के मूल्य को मापती है GDP
GDP देश में एक अवधि के भीतर उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं के कुल मूल्य को मापती है। इसमें देश की सीमा के अंदर रहकर जो विदेशी कंपनियां प्रोडक्शन करती हैं उन्हें भी शामिल किया जाता है। ये इकोनॉमी की हेल्थ को बताती है।

रियल और नॉमिनल, दो तरह की होती है GDP
GDP दो तरह की होती है। रियल GDP और नॉमिनल GDP। रियल GDP में वस्तुओं और सेवाओं की वैल्यू का कैलकुलेशन बेस ईयर की वैल्यू या स्टेबल प्राइस पर किया जाता है। फिलहाल GDP को कैलकुलेट करने के लिए बेस ईयर 2011-12 है। वहीं नॉमिनल GDP का कैलकुलेशन करंट प्राइस पर किया जाता है।

लोगों का जीवन स्तर बताती है प्रति व्यक्ति आय
यह किसी देश में रहने वाले व्यक्तियों की औसत इनकम होती है। इसे कैलेकुलेट करने के लिए हम उस देश के GDP को उसकी कुल आबादी से भाग कर देते हैं। यह देश के नागरिकों की समृद्धि को दर्शाने वाला एक महत्वपूर्ण सूचक है।

प्रति व्यक्ति आय का इस्तेमाल लोगों के जीवन स्तर और क्वालिटी ऑफ लाइफ का मूल्यांकन करने के लिए किया जाता है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago