Categories: बिज़नेस

सेंसेक्स ने 79,855 और निफ्टी ने 24,236 का हाई बनाया

शेयर बाजार ने आज यानी 2 जुलाई को ऑल टाइम हाई बनाया है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 79,855 और निफ्टी ने 24,236 का लेवल छुआ। हालांकि इसके बाद बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 34 अंक की गिरावट के साथ 79,441 के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी में भी 18 अंक की गिरावट रही। ये 24,123 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट और 12 में तेजी देखने को मिल रही है। बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही। वहीं IT, एनर्जी और फार्मा शेयर्स में तेजी देखने को मिली है।

NSE के सेक्टोरियल इंडेक्स में PSU बैंक में सबसे ज्यादा 1.81% की गिरावट रही। इसके अलावा निफ्टी बैंक में 0.77% और ऑटो में 0.76% की गिरावट रही। निफ्टी FMCG भी 0.85% फिसला है। वहीं निफ्टी IT में सबसे ज्यादा 1.17% की तेजी रही।

आज एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला है। जापान के निक्‍केई में 1.12% की बढ़त रही। ताइवान वेटेड में 0.78% और कोरिया के कोस्‍पी में 0.84% की गिरावट रही। वहीं शंघाई कंपोजिट में 0.07% और हैंगसेंग 0.29% ऊपर बंद हुआ।
  • ICICI बैंक, SBI, एयरटेक, कोटक, ITC, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक ने आज बाजार को गिराया है। वहीं HDFC बैंक, L&T, इंफोसिस, रिलायंस, TCS, HCL टेक, पावर ग्रिड और सन फार्मा ने बाजार को ऊपर खींचा।
  • सोमवार को अमेरिकी बाजार में बढ़त रही। डाओ जोंस 50 (0.13%) अंक चढ़कर 39,169 पर बंद हुआ। NASDAQ 146 (0.83%) अंकों की बढ़त के साथ 17,879 के लेवल पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्‍स 14 (0.27%) अंक चढ़कर 5,475 पर बंद हुआ।

एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स का शेयर 13% ऊपर लिस्ट
एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स के शेयर में आज 13.13% की तेजी रही। कंपनी का शेयर NSE पर 36.90 रुपए चढ़कर 317.90 रुपए पर बंद हुआ। इससे पहले कंपनी का शेयर आज बाजार में 13% ऊपर लिस्ट हुआ।

BSE पर इसका शेयर 13.20% (37.10 रुपए) 318.10 रुपए पर लिस्ट हुआ था। वहीं NSE पर कंपनी का शेयर 13.88% (39 रुपए) ऊपर 320 रुपए पर लिस्ट हुआ। इसका इश्यू प्राइस 281 रुपए था।

कल बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले कल, यानी 1 जुलाई को, शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 443 अंक की तेजी के साथ 79,476 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 131 अंक की तेजी रही। ये 24,141 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में तेजी और 11 में गिरावट रही थी।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago