भारत को सुपरपावर की लिस्ट में होना ही चाहिए… पुतिन ने गिनाई वजह

नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने इंडिया को दुनिया की महाशक्तियों में शामिल करने की वकालत की है। इसके लिए उन्होंने कई वजहों का भी जिक्र किया। उन्होंने गुरुवार को सोची में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, विशाल आबादी और समृद्ध संस्कृति उसे यह दर्जा दिलाने के लिए काफी है। उन्होंने कहा कि रक्षा उपकरणों का संयुक्त निर्माण मॉस्को और नई दिल्ली के बीच बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

भारत को लेकर रूसी राष्ट्रपति का बड़ा दावा

पुतिन ने रूस के एक प्रमुख थिंक टैंक फोरम, वाल्डाई डिस्कशन क्लब के पूर्ण सत्र में यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत को निस्संदेह ग्लोबल सुपरपावर की लिस्ट में जोड़ा जाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी डेढ़ अरब आबादी है। दुनिया की सभी अर्थव्यवस्थाओं में इसका ग्रोथ सबसे तेज है। यहां प्राचीन संस्कृति है, इसके साथ ही यहां आगे विकास की बहुत अच्छी संभावनाएं हैं।

इंडिया से रिश्तों पर खुलकर बोले पुतिन

पुतिन ने भारत के साथ रिश्तों का जिक्र किया। उन्होंने आगे कहा कि हम यह देख रहे हैं कि हमारे संबंध किस दिशा में और किस रफ्तार से विकसित होंगे, यह आज की वास्तविकताओं पर आधारित है। हमारे सहयोग का दायरा हर साल कई गुना बढ़ रहा है।

पीएम मोदी के कजान दौरे के बाद पुतिन का बड़ा बयान

रूस के राष्ट्रपति ने रक्षा सहयोग पर जोर देते हुए कहा कि देखिए भारतीय सशस्त्र बलों के पास कितने प्रकार के रूसी सैन्य हथियार और उपकरण इस्तेमाल किए जा रहे हैं। इस रिश्ते में बहुत भरोसा है। पुतिन की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले महीने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कजान गए थे। दोनों देशों के बीच रक्षा, ऊर्जा और व्यापार जैसे क्षेत्रों में घनिष्ठ संबंध हैं।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago