Categories: खास खबर

मणिपुर में तीन शव मिले, मैतेई का उग्र प्रदर्शन: विधायकों के घर तोड़फोड़-आगजनी

मणिपुर में शुक्रवार को एक महिला और दो बच्चों के शव जिरी नदी में बहते मिले थे। इसके बाद से राज्य के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ, जो अब हिंसक हो गया है।

मैतेई समुदाय के लोगों ने इंफाल में आठ विधायकों के घर हमला किया। प्रदर्शनकारियों ने यहां पथराव और आगजनी की। इंफाल में टायर जलाकर सड़कों को ब्लॉक किया।

दरअसल, 11 नवंबर को वर्दी पहने हथियारबंद उग्रवादियों ने बोरोब्रेका थाना परिसर और सीआरपीएफ कैंप पर हमला किया था। इसमें 10 उग्रवादी मारे गए थे।

इस दौरान जिरीबाम जिले के बोरोब्रेका थाना परिसर स्थित राहत शिविर से 6 लोगों को अगवा किया गया था। शुक्रवार को मिले तीन शव इन लापता हुए लोगों के बताए जा रहे हैं।

विरोध प्रदर्शन के चलते मणिपुर के पांच घाटी जिलों में कर्फ्यू लगाया गया है। जबकि सात जिलों में शनिवार शाम 5:15 बजे से दो दिन के लिए इंटरनेट बैन कर दिया गया है।

ये जिले हैं- इंफाल ईस्ट, इंफाल वेस्ट, बिष्णुपुर, थौबल, काकचिंग, कांगपोकपी और चुराचांदपुर।

इंफाल में प्रदर्शन की 5 तस्वीरें…

इंफाल वेस्ट जिले के कीशमपट इलाके में मैतेई प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर टायर जलाए।
इंफाल ईस्ट के खुराई लामलोंग में प्रदर्शनकारियों ने विधायक लीशांगथम सुसींद्रो के घर पर हमला किया। पुलिस ने यहां टीयर गैस के गोले छोड़े।
इंफाल में भाजपा विधायक सपम कुंजकेश्वर के घर में प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी।
सपम कुंजकेश्वर के घर पर लगे पौधों को भी प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ दिया।
स्थानीय लोगों ने सपम कुंजकेश्वर के घर पर लगी आग बुझाई।

इन विधायकों के घर पर हुआ हमला…

1. राजकुमार इमो सिंह, सागोलबंद विधानसभा

2. सपम कुंजकेश्वर, पटसोई विधानसभा

3. सपम निशीकांत, केशमथॉन्ग विधानसभा

4. थांगजम अरुणकुमार, वांगखेई विधानसभा

5. सागोलशेम केबी देवी, नाओरिया पखांगलाकपा विधानसभा

6. ख्वैरखपम रघुमनि सिंह, उरिपोक विधानसभा

7. एसी लोकन, वांगकोई विधानसभा

8. करम श्याम, लांगथाबल विधानसभा

इनके अलावा राज्य कैबिनेट मंत्री सपम रंजन और थोंगम बिस्वजीत सिंह के घरों पर भी हमला हुआ।

प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में तोड़फोड़ की।
प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात है।
प्रदर्शनकारी लोगों ने इंफाल की सड़कों को ब्लॉक करने के लिए टायर जलाए।
महिला प्रदर्शनकारियों ने एशिया के सबसे बड़े महिला बाजार में प्रोटेस्ट किया।

मैतेई संस्था ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की मैतेई समुदाय की संस्था कॉर्डेनेटिंग कमेटी ऑन मणिपुर इंटीग्रिटी (COCOMI) ने शनिवार से अनश्चितकालीन हड़ताल करने का ऐलान किया है। संस्था के अध्यक्ष खुराइजाम अथौबा ने बताया कि वेस्ट इंफाल जिले के इमा कीथल बाजार में यह हड़ताल की जाएगी। यह एशिया का सबसे बड़ा महिला संचालित बाजार है।

असम में कुकी उग्रवादियों के शवों को लेकर कुकी समुदाय का प्रदर्शन शनिवार सुबह असम के सिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SMCH) के बाहर पुलिस और कुकी समुदाय के लोगों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज किया।

दरअसल, मणिपुर के जिरीबाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए 10 उग्रवादियों के परिजन उनके शव मांगने के लिए अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे।

असम पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की कि शव मणिपुर पुलिस को सौंपे जाएंगे, लेकिन परिजन शव वहीं सौंपे जाने की मांग करते हुए पत्थरबाजी पर उतर आए।

इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, जिसके बाद हालात काबू में आए और परिजन मणिपुर पुलिस से शव लेने पर सहमत हुए। इसके बाद शवों को मणिपुर के चुराचांदपुर एयरलिफ्ट किया गया।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago