नई दिल्ली:दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने आज सबको चौंकाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल से डीपी भी हटा ली है। इसके साथ गहलोत ने केजरीवाल को एक पत्र भी लिखा है। उन्होंने पत्र में अपने इस्तीफे के कई कारण गिनाए हैं। कैलाश गहलोत कभी अरविंद केजरीवाल को अपना हनुमान कहते थे, अब उनका यह कदम राजनीति के जानकारों को हैरान कर रहा है। गहलोत ने पत्र में केजरीवाल के पुराने बंगले में हुए विवाद सहित कई बातों पर प्रकाश डाला है।
दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री का पद संभालने वाले कैलाश गहलोत ने पत्र में कई बातों का जिक्र किया है। अरविंद केजरीवाल को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि शीशमहल जैसे कई शर्मनाक और अजीबोगरीब विवाद हैं,जो अब सभी को संदेह में डाल रहे हैं कि क्या हम अभी भी आम आदमी होने में विश्वास करते हैं। अब यह स्पष्ट है कि अगर दिल्ली सरकार अपना अधिकांश समय केंद्र से लड़ने में बिताती है तो दिल्ली के लिए वास्तविक प्रगति नहीं हो सकती। मेरे पास AAP से अलग होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है और इसलिए मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।
कैलाश गहलोत के इस्तीफे के बाद अब यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि क्या वह अब बीजेपी का दामन थामेंगे? हालांकि अभी ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, न ही उन्होंने खुद से इसके संकेत दिए हैं। केजरीवाल को लिखे पत्र में भी उन्होंने इसका कहीं जिक्र नहीं किया है।
कैलाश गहलोत दिल्ली की नजफगढ़ विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्होंने 2015 में भी जाट बहुल क्षेत्र नजफगढ़ से जीत दर्ज की थी। 2015 में बंपर जीत के बाद उन्हें ट्रांसपोर्ट, रेवेन्यू, कानून समेत कई विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 2020 के विधानसभा चुनाव में महिलाओं की बसों में मुफ्त यात्रा का मुद्दा काफी अहम रहा। महिलाओं को फ्री बस यात्रा देने का पूरा खाका खींचने का श्रेय ट्रासपोर्ट मिनिस्टर रहते हुए कैलाश गहलोत को जाता है। दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री रहे कैलाश गहलोत इस बार भी नजफगढ़ से विधायक बने।
नोट- ये स्टोरी अभी-अभी ब्रेक हुई है। खबर से संबंधित तथ्य जुटाए जा रहे हैं और जैसे-जैसे नए तथ्य आते जाएंगे, खबर को अपडेट किया जाता रहेगा। तब तक आप हमारे साथ बने रहें।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…