Categories: खास खबर

कुंदरकी में सपा और भाजपा प्रत्याशी में टकराव, वोटिंग से रोकने का आरोप

मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग चल रही है। 1 बजे तक 40.74 प्रतिशत वोटिंग हुई है। कुंदरकी में धीमी गति से मतदान चल रहा है। सपा और भाजपा के प्रत्याशियों में टकराव हुआ है। दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। यहां पर वोटिंग के लिए 436 बूथ बनाए गए हैं। 3.83 लाख वोटर इन बूथों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

60% मुस्लिम आबादी, सपा को बीजेपी से चुनौती

कुंदरकी सीट पर कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें प्रमुख तौर पर भाजपा के रामवीर सिंह ठाकुर, सपा के हाजी मोहम्मद रिजवान, बसपा के रफतउल्ला खां उर्फ नेता छिद्दा, AIMIM के हाफिज वारिस और चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी चांद बाबू मजबूती से चुनाव लड़े हैं।

इनके अलावा सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी के साजेब के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी मसरूर, मोहम्मद उवैश, रिजवाप अली, मोहम्मद उवैश, रिजवान हुसैन और शौकीन भी चुनाव मैदान में हैं।

रामवीर सिंह ठाकुर और सपा के हाजी रिजवान के बीच में हैं। हाजी रिजवान तीन बार इस सीट से पहले भी विधायक रह चुके हैं। रामवीर का यह चौथा चुनाव है। इसके पहले के तीन चुनाव रामवीर हार चुके हैं। कुंदरकी मुस्लिम बहुल सीट है। यहां करीब 60 फीसदी मुस्लिम वोटर हैं। इनमें से भी 80 हजार वोटर तुर्क बिरादरी से हैं।

भाजपा के रामवीर सिंह और सपा के हाजी मोहम्मद रिजवान में कांटे की लड़ाई

कुंदरकी सीट पर कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें से प्रमुख तौर पर भाजपा के रामवीर सिंह ठाकुर, सपा के हाजी मोहम्मद रिजवान, बसपा के रफतउल्ला खां उर्फ नेता छिद्दा, AIMIM के हाफिज वारिस और चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी चांद बाबू मजबूती से चुनाव लड़े हैं।

इनके अलावा सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी के साजेब के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी मसरूर, मोहम्मद उवैश, रिजवाप अली, मोहम्मद उवैश, रिजवान हुसैन और शौकीन भी चुनाव मैदान में हैं।

9 बजे तक 13.61% मतदान

गाजियाबाद में 9 बजे तक 13.61% मतदान हुआ है। मतदाताओं की संख्या अब धीरे -धीरे बढ़ने लगी है। महिलाएं भी अब बड़ी संख्या में वोट डालने पहुंची है।

भाजपा प्रत्याशी रामवीर बोले- रिजवान ने मुसलमानों पर फर्जी केस कराए, हार देख झल्लाए

कुंदरकी में जे एल एम इंटर कॉलेज पर हाजी रिजवान और ठाकुर रामवीर सिंह आमने-सामने आ गए हैं। पहले यहां समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी रिजवान पहुंचे और प्रशासन पर आरोप लगाया कि वह वोटिंग नहीं होने दे रहा है।

इसके 2 मिनट बाद ही ठाकुर रामवीर सिंह यहां पहुंचे और कहा की अपनी हर देखकर हाजी रिजवान झूठे आरोप लगा रहे हैं। ठाकुर रामवीर ने कहा कि विधायक रहते हुए हाजी रिजवान ने गरीबों का गला खाया और मुसलमान पर झूठे मुकदमे लगाए इसलिए बड़ी तादाद में मुस्लिम वोटर उदासीन है और बड़ी संख्या में वह भाजपा को भी वोट दे रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी बोले-मो रिजवान को आरोप लगाने के अलावा कुछ नहीं आता

कुंदरकी में भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ठाकुर ने सपा प्रत्याशी हाजी मो रिजवान के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा- खिसयानी बिल्ली खम्बा नोचे वाली बात है। सब सपा की सरकार थी और वह विधायक थे तो उन्होंने गरीबों का गल्ला नहीं बटने दिया।

उन्होंने प्राइमरी स्कूलों में गरीब बच्चों को कपड़े नहीं बटने दिए जो सरकार देती थी और उन्होंने हजारों लाखों लोगों को बंद कर दिया उसी का परिणाम है कि आज मुस्लिम उनके खिलाफ है और सुस्त भी है।

मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है प्रशासन ने बहुत अच्छी व्यवस्था की है मैं मतदाताओं से कहना चाहूंगा कि वह शांतिपूर्वक तरीके से मतदान करें।

सपा प्रत्याशी हाजी मोहम्मद रिजवान पुलिस को धमकाते हुए नजर आए। कुंदरकी में एक बूथ पर हाजी रिजवान पुलिस के बैरियर को धकेलते हुए और पुलिसकर्मियों से नोंकझोंक करते हुए दिखाई दिए।

कुंदरकी सीट सपा विधायक जियाउर्रहमान बर्क के इस्तीफे से खाली हुई है। जियाउर्रहमान 2022 में इस सीट से सपा के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे। 2024 लोकसभा चुनाव में अपने दादा डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क की सीट संभल से सांसद बनने के बाद जियाउर्रहमान ने कुंदरकी विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद यहां उपचुनाव हो रहा है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago