Categories: खास खबर

मुजफ्फरनगर में पुलिस पर पथराव: दरोगा ने पिस्टल लहराकर भीड़ को खदेड़ा

मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट पर मतदान के दौरान बवाल हो गया। ककरौली में भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। एक बार पुलिस को जान बचाकर भागना पड़ा। अफरातफरी मच गई, तभी दरोगा ने पिस्टल निकाल कर भीड़ को खदेड़ा। सूचना मिलते ही SSP भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

अफरातफरी के बीच दरोगा ने पिस्टल निकाल ली। फिर फोर्स ने भीड़ को खदेड़ा।
भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने लोगों को खदेड़ा।
फोर्स के साथ SSP भी मौके पर पहुंचे।

सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर मतदान में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस वोट नहीं डालने दे रही। लोगों को आईडी चेक करने के नाम पर परेशान किया जा रहा है। राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी मिथलेश पाल ने पूर्व सांसद कादिर राणा पर फर्जी मतदान करवाने का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग से शिकायत की।

ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रत्याशी अरशद राणा ने कहा- यहां पर बहुत दिक्कत हो रही है। हमारे लोगों को वोट ही नहीं डालने दिया जा रहा है। प्रशासन कोई मदद नहीं कर रहा है। पुलिस लोगों को रोक रही है।

कई स्थान पर हंगामा और बवाल की घटनाएं मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट पर बुधवार को मतदान शुरू होने के बाद विधानसभा क्षेत्र में कई जगह हंगामा और बवाल की घटनाएं सामने आई।

समाजवादी पार्टी प्रत्याशी सुम्बुल राणा ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर मतदान में बाधा डालने का आरोप लगाया है।

मतदाता बोले- वोट डालने से रोका जा रहा गांव सीकरी में एक वर्ग के लोगों ने पुलिस प्रशासन पर मतदान में बाधा डालने का आरोप लगाया। वहीं काकरोली गांव में लोगों ने वोट डालने से रोकने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस समझाने पहुंची तो पथराव करने लगे। पुलिस और फोर्स ने लाठी चार्ज कर लोगों को खदेड़ा।

स्थानीय मो. अखलाक ने बताया- जो मुसलमान वोट डालने जा रहा है, उसको रोका जा रहा है।

मुसलमानों को वोट डालने से रोका जा रहा स्थानीय निवासी मो. अखलाक ने बताया- ककरौली में जो मुसलमान वोट डालने जा रहा है, उसको रोका जा रहा है। पुलिस लोगों के साथ मारपीट कर रही है। हम लोगों को परेशान किया जा रहा है।

पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को खदेड़ा SSP अभिषेक सिंह ने बताया- ककरौली में दो पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया था, जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को खदेड़ दिया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। गांव खेड़ी फिरोजाबाद में भी लोगों ने मतदान से रोकने का आरोप लगाया।

मीरापुर में दो महिलाओं के बीच पॉलिटिकल करियर की जंग

मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट पर रालोद ने मिथलेश पाल को टिकट दी। उन्होंने कादिर राणा के 2009 में सांसद बनने के बाद इस सीट पर उपचुनाव लड़ा और जीतीं। अब उनके सामने सपा की टिकट पर कादिर राणा की बहू सम्बुल राणा चुनावी मैदान में हैं। यह चुनाव दोनों का पॉलिटिकल करियर तय करेगा।

मीरापुर में 11 कैंडिडेट चुनावी मैदान में हैं। यहां 328 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिनमें 3 लाख 24 हजार 571 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago