नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज यानी शुक्रवार दोपहर में 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
आम आदमी पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर वोट कटवाने का बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने इस बात से पर्दा उठाने का दावा किया कि एक साजिश के तहत भारतीय जनता पार्टी उनके लोगों के वोट कटवा रही है।
उन्होंने कहा कि उनके पास तमाम सबूत उपलब्ध हैं जो यह साबित कर रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा फर्जी तरीके से वोट कटवाने की अर्जी दी गई।
अरविंद केजरीवाल ने शाहदरा विधानसभा क्षेत्र का जिक्र किया। कहा इस सीट पर पिछली बार उनके प्रत्याशी 5000 वोटों से जीते थे, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर 11000 वोट कटवाने की सूची चुनाव आयोग में दी है। इसका साफ मतलब है कि हमारे प्रत्याशी को हराने की साजिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि जो 11000 वोट की भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग में लिस्ट दी है। उनमें से 500 लोगों की हमने जांच कराई है, जिसमें 372 लोग इस जगह रहते पाए गए।
उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा फर्जी तरीके से बोर्ड कटवाने की साजिश की जा रही है। चुनाव आयोग की भूमिका भी इस मामले में संदिग्ध है।
उन्होंने कहा कि अगर कोई वोट कटवाने की अर्जी देता है तो उसकी डिटेल वेबसाइट पर चुनाव आयोग देता है, मगर भाजपा की इस सूची की डिटेल चुनाव आयोग की वेबसाइट पर नहीं दी गई।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…