Categories: खास खबर

नैनीताल पर भूस्खलन का बड़ा खतरा, चौतरफा दरक रहीं पहाड़ि‍यां

नैनीताल। शहर में चौतरफा गहरा रहे भूस्खलन के कारणों की जांच और समाधान को अब विज्ञानी सर्वे करेंगे। शासन स्तर से उत्तराखंड भूस्खलन शमन और प्रबंधन केंद्र (यूएलएमएमसी) के विशेषज्ञों की ओर से अगले छह माह तक विभिन्न वैज्ञानिक पहलुओं पर अध्ययन किया जाएगा। सर्वे के बाद शहर के भूस्खलन समेत अन्य क्षेत्रों का पूरा रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जा सकेगा। जिसके बाद विधिवत तरीके से भूस्खलन रोकथाम के प्रयासों को धरातल पर उतारा जा सकेगा। साथ ही भविष्य में विभिन्न विभागों की ओर से प्रस्तावित निर्माण कार्यों को लेकर भी बेहतर योजना बनाई जा सकेगी।शहर पर भूस्खलन का बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

शहर की तलहटी पर स्थित बलियानाला हो या शहर की सबसे ऊंची चाइना पीक। टिफिन टॉप, राजभवन मार्ग, ठंडी सड़क, कैलाखान क्षेत्र समेत आबादी भरे चार्टन लाज क्षेत्र में चौतरफा हो रहे भूस्खलन से शहर के अस्तित्व पर संकट गहरा गया है।जिला प्रशासन और जिला आपदा विभाग के स्तर से विभिन्न भूस्खलन क्षेत्रों की रोकथाम को प्रयास किए जा रहे है। मगर भारवहन क्षमता पूरी कर चुके शहर के अस्तित्व को बनाए रखने के लिए यह नाकाफी साबित हो रहा है। बढ़ती समस्या को देखते हुए अब उत्तराखंड भूस्खलन शमन एवं प्रबंधन केंद्र की ओर से भूस्खलन स्थलों समेत शहर के हर क्षेत्र का सर्वे किया जाएगा।

केंद्र निदेशक डॉ. शांतनु सरकार ने बताया कि विभिन्न वैज्ञानिक विधियों से अगले छह माह तक शहर का सर्वे किया जाना है। अध्ययनों के आधार पर शहर की कंटूर मैपिंग के साथ ही अन्य डाटा संकलित किया जाएगा।

डॉ. शांतनु ने बताया कि विभिन्न विषय विशेषज्ञ नैनीताल का टोपोग्राफिक और जियोटेक्निकल सर्वे करेंगे। टोपोग्राफिक सर्वे में शहर के समतल, ढलान क्षेत्रों समेत सड़कों व भवनों का डाटा एकत्रित कर कंटूर मैपिंग की जाएगी। वहीं, जियोटेक्निकल सर्वे में भूस्खलन समेत अन्य क्षेत्रों की भूमिगत जांचे की जाएगी। जिसमें मिट्टी व चट्टानों के नमूने लेकर मजबूती की जांच की जाएगी। यह अध्ययन करीब छह माह तक चलेगा।

भूस्खलन रोकथाम और भविष्य की योजनाओं के लिए होगा सहायक

डॉ. शांतनु ने बताया कि छह माह के सर्वे में शहर की भौगोलिक और भूगर्भीय स्थितयों का सटीक पता लगाया जा सकेगा। संकलित डाटा के आधार पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे भूस्खलन की रोकथाम के लिए किसी तरह का उपचार दिया जा सकता है यह योजना बनाई जा सकेगी। साथ ही सर्वे रिपोर्ट को अन्य विभागों से भी सांझा किया जाएगा। जिससे भविष्य में निर्माण कार्य समेत अन्य योजनाओं को बनाने और उनके क्रियान्वयन में सर्वे रिपोर्ट बेहद सहायक साबित होगी।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago