डॉक्टर ने तेज रफ्तार कार से लोगों को रौंदा, 2 की मौत, 68 घायल

जर्मनी के मैगडेबर्ग शहर में शुक्रवार को क्रिसमस मार्केट में एक शख्स ने लोगों पर कार चढ़ा दी। घटना में दो की मौत हो गई और 68 लोग घायल हो गए। इस हमले का आरोपी 50 साल का एक सऊदी अरब का डॉक्टर है, जो जर्मनी के पूर्वी राज्य सैक्सोनी-अनहाल्ट में रहता है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और लोगों से घटना स्थल से दूर रहने की अपील की है।

मैगडेबर्ग के प्रीमियर रीनर हसेलॉफ ने मीडिया से कहा कि हमने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। वह सऊदी अरब का नागरिक है और 2006 से जर्मनी में रह रहा है। यह हमला देश और शहर के लिए एक आफत है।

हसेलोफ ने आगे कहा- फिलहाल हम जो जानते हैं उसके मुताबिक वह अकेला हमलावर था, इसलिए हमें नहीं लगता कि अब कोई और खतरा है। हालांकि अभी तक हमलावर के मकसद के बारे में पता नहीं चल सका है।

घटना की तस्वीरें…

घटना के तुरंत बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पुलिस ने घटनास्थल को पूरी तरीके से खाली करवा दिया है।

मैगडेबर्ग में हर साल क्रिसमस मार्केट लगता है

मैगडेबर्ग, जर्मनी के सैक्सनी-आन्हाल्ट राज्य की राजधानी है। यह शहर एल्बे नदी के किनारे स्थित है और इसकी आबादी लगभग 2.40 लाख है।

यह शहर बर्लिन से लगभग डेढ़ घंटे की ड्राइव की दूरी पर स्थित है। मैगडेबर्ग में साल में एक बार क्रिसमस मार्केट लगता है और बड़ी संख्या में भीड़ होती है।

हमलावर को 2016 में मिला था शरणार्थी का दर्जा द गार्जियन के मुताबिक, हमलावर का नाम तालेब है। वह एक मनोचिकित्सक सलाहकार है। तालेब 2006 से जर्मनी में रह रहा था, उसे 2016 में शरणार्थी का दर्जा दिया गया। वह मैगडेबर्ग शहर के करीब 40 किलोमीटर दूर बर्नबर्ग में मेडिकल प्रैक्टिस कर रहा था। उसने हमला करने से पहले एक BMW कार किराए पर ली थी। फिलहाल हमलावर का कट्टरपंथियों से किसी तरह का संबंध नहीं मिला है।

जर्मन चांसलर शोल्ज शनिवार को घटनास्थल जाएंगे

जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज ने इसे लेकर X पर लिखा- मैगडेबर्ग से आई रिपोर्ट्स डर पैदा करती है। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। हम उनके साथ और मैगडेबर्ग के लोगों के साथ खड़े हैं। प्रीमियर रीनर हसेलोफ ने बताया कि चांसलर शोल्ज शनिवार को घटनास्थल का दौरा करेंगे।

डाइ वेल्ट न्यूज के मुताबिक हमलावर की कार में पैसेंजर सीट पर कुछ सामान मिला है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि इसमें कोई विस्फोटक उपकरण था, लेकिन जांच अधिकारी किसी संभावना से इनकार नहीं कर रहे हैं। वहीं मैगडेबर्ग सिटी एडमिनिस्ट्रेशन ने फेसबुक पोस्ट में बताया कि इस हमले में 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

2016 में ऐसी घटना में गई थी 13 लोगों की जान यह घटना 19 दिसंबर 2016 को बर्लिन में हुई एक बड़ी आतंकी घटना की याद दिलाती है, जब एक इस्लामिक चरमपंथी ने ट्रक से क्रिसमस बाजार में भीड़ पर हमला किया था। घटना में तब 13 लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों लोग घायल हुए थे। उस हमलावर को कुछ दिनों बाद इटली में पुलिस एनकाउंटर में मार दिया गया था।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago