पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। वे 92 साल के थे। पूर्व पीएम लंबे समय से बीमार थे। घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली AIIMS लाया गया था।
हॉस्पिटल बुलेटिन के मुताबिक, उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
मनमोहन सिंह, 2004 में देश के 14वें प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने मई 2014 तक इस पद पर दो कार्यकाल पूरे किए थे। वे देश के पहले सिख और सबसे लंबे समय तक रहने वाले चौथे प्रधानमंत्री थे।
मनमोहन सिंह के निधन के चलते केंद्र सरकार ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। सुबह 11 बजे कैबिनेट मीटिंग बुलाई गई है। साथ ही शुक्रवार को होने वाले सभी कार्यक्रम कैंसिल कर दिए गए हैं।
राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बेलगावी से देर रात दिल्ली पहुंचने के बाद सीधे मनमोहन सिंह के आवास गए थे। राहुल ने X पर लिखा- मैंने अपना मार्गदर्शक और गुरु खो दिया।
इस बीच, कर्नाटक के बेलगावी में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) मीटिंग रद्द कर दी गई। कांग्रेस स्थापना दिवस से जुड़े आयोजन भी कैंसिल हो गए हैं। पार्टी के इवेंट 3 जनवरी के बाद शुरू होंगे।
मनमोहन सिंह के रिटायरमेंट पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें खत भी लिखा था। अपनी चिट्ठी में खड़गे ने लिखा था- अब आप सक्रिय राजनीति में नहीं होंगे, लेकिन आपकी आवाज जनता के लिए लगातार उठती रहेगी। संसद को आपके ज्ञान और अनुभव की कमी खलेगी।
मनमोहन सिंह की सीट पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पहली बार राज्यसभा पहुंची थीं। 20 फरवरी को उन्हें राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना गया था।
मनमोहन सिंह 3 अप्रैल को राज्यसभा से रिटायर हुए थे। वे 1991 में पहली बार असम से राज्यसभा पहुंचे थे। तब से करीब 33 साल तक वे राज्यसभा के सदस्य रहे। छठी और आखिरी बार वे 2019 में राजस्थान से राज्यसभा सांसद बने थे।
मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्रपति भवन का राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Manmohan Singh Live News) को अंतिम श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
27 Dec 202410:09:30 AM
मनमोहन सिंह के निधन के बाद लालू यादव ने पूर्व पीएम के साथ अपनी यादें ताजा कीं। उन्होंने कहा कि हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध थे, वह मेरी बहुत तारीफ करते थे।
27 Dec 20249:50:01 AM
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। शाह के साथ जेपी नड्डा भी मौजूद हैं।
27 Dec 20249:45:44 AM
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर हरियाणा के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शोक जताया। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह बहुत ही योग्य व्यक्ति थे, वह आरबीआई गवर्नर, वित्त मंत्री और पीएम रहे। वह एक महान अर्थशास्त्री और ईमानदार व्यक्ति भी थे। देश को आर्थिक संकट से उबारने का श्रेय डॉ. मनमोहन सिंह को जाता है। वह देश को अच्छी स्थिति में छोड़कर गए हैं।
27 Dec 20249:37:36 AM
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि यह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। वह एक विश्व हस्ती थे। मैं उन्हें अर्थव्यवस्था का आइंस्टीन कहूंगा, उनके योगदान को अमृतसर और पूरा देश याद रखेगा।
27 Dec 20249:30:40 AM
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस का झंडा आधा झुका दिया गया है।
27 Dec 20249:21:57 AM
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को कल यानी 28 दिसंबर को लोगों के अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड लाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार राजघाट के पास किया जाएगा।
27 Dec 20249:19:32 AM
मनमोहन सिंह के निधन पर देश में शोक की लहर है। विश्व के कई बड़े नेता भी पूर्व पीएम के निधन पर शोक जता चुके हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया टूर पर गई भारतीय क्रिकेट टीम भी काली पट्टी बांधकर श्रद्धांजलि दे रही है।
27 Dec 20249:13:42 AM
पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस नेता सुशील शिंदे ने कहा कि मैं उनके निधन से बहुत दुखी हूं।
27 Dec 20249:09:23 AM
पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। पूर्व पीएम के निधन के बाद महाराष्ट्र मंत्रालय में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया है।
27 Dec 20249:03:28 AM
तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा, “सदाचारी, बेदाग ईमानदारी वाले व्यक्ति, निर्णय लेने में मानवीय स्पर्श से सबसे ऊपर, डॉ. सिंह नए भारत के सच्चे निर्माताओं में से एक थे।”
27 Dec 20248:53:43 AM
कांग्रेस नेता वी. हनुमंत राव ने कहा कि मैंने डॉ. मनमोहन जी के साथ काम किया है, वे न केवल अपनी सरकार बल्कि विपक्ष से भी बात करते थे। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस के लिए बहुत बड़ी क्षति है और खासकर राहुल गांधी के लिए।
27 Dec 20248:50:37 AM
अमेरिकी राजनयिक और यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (यूएसआईबीसी) के अध्यक्ष अतुल केशप ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। केशप ने डॉ. सिंह को भारत और अमेरिका के बीच आधुनिक द्विपक्षीय संबंधों के निर्माता के रूप में सराहा।
27 Dec 20248:39:03 AM
मनमोहन सिंह के निधन पर शशि थरूर ने कहा कि डॉ. सिंह की टिप्पणी सच साबित हुई। कांग्रेस नेता ने कहा कि मनमोहन सिंह ने 2014 में कहा था, “मैं ईमानदारी से मानता हूं कि इतिहास मेरे प्रति समकालीन मीडिया या संसद में विपक्षी दलों की तुलना में अधिक दयालु होगा और सिर्फ दस साल बाद, वह पहले से ही सही साबित हो रहे हैं।
27 Dec 20248:26:58 AM
केंद्र सरकार ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर आज के सभी कार्यक्रम रद कर दिए हैं और 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
27 Dec 20248:18:37 AM
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मनमोहन सिंह के निधन पर कहा कि यह एक दर्दनाक स्थिति है। डॉ. मनमोहन सिंह कांग्रेस और देश के असली प्रतीक थे। आजादी के बाद के नायक थे। देश पर शासन करने की उनकी दूरदर्शिता और क्षमता को सभी ने देखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यक्रम सात दिनों के लिए रद्द कर दिए गए हैं, जिसमें 28 दिसंबर को कांग्रेस के स्थापना दिवस सहित 7 दिनों के लिए कांग्रेस के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।
27 Dec 20248:15:02 AM
आनंद महिंद्रा ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि अलविदा डॉ. मनमोहन सिंह। आपने इस देश से प्यार किया। इसके प्रति हमारी सेवा को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। ओम शांति। वहीं, अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने भी अपना शोक व्यक्त किया। अदाणी ने मनमोहन सिंह के जीवन को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बताया।
27 Dec 20248:08:31 AM
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला शाहिद ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। पूर्व राष्ट्रपति शाहिद ने साझा किया कि कैसे डॉ मनमोहन सिंह की बुद्धिमत्ता और ज्ञान से उन्हें बहुत फायदा हुआ और उनके साथ लंबे जुड़ाव को याद किया।
एक्स पर एक पोस्ट में शाहिद ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। मुझे 2011 में उनकी मालदीव यात्रा याद है, जहां मैंने संसद के तत्कालीन अध्यक्ष के रूप में उन्हें आमंत्रित किया था। मुझे 2007 में विदेश मंत्री के रूप में अपने पहले कार्यकाल के दौरान हमारी बातचीत भी याद है। उनकी बुद्धिमत्ता और ज्ञान से मालदीव को बहुत लाभ हुआ। उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार और प्रियजनों को उनके द्वारा छोड़ी गई स्थायी विरासत से सांत्वना मिले। इस क्षति पर भारत के लोगों और सरकार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।
27 Dec 20247:57:27 AM
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन के बाद राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाया गया है। साथ ही दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाया गया।
27 Dec 20247:09:38 AM
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को उनके आवास तीन मोतीलाल नेहरू मार्ग पर रख दिया गया है। बाहर पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की हुई है। भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। साथ ही आज दिल्ली में बारिश भी हो रही है।
27 Dec 20246:45:47 AM
भारत सरकार द्वारा 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक पूरे भारत में 7 दिनों का राजकीय शोक मनाने का निर्णय लेने के बाद, केरल सरकार ने जिला कलेक्टरों को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाने का निर्देश दिया है।
27 Dec 20246:16:37 AM
मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर उनके आवास पर पहुंच गया है। पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम दर्शन करने के लिए लोग सुबह से ही जुटना शुरू हो गए हैं।
27 Dec 20245:05:54 AM
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को होगा, इसकी आधिकारिक घोषणा शुक्रवार को होने की उम्मीद है।
27 Dec 20243:33:59 AM
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है, इससे हमें दुख हुआ है…पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ मेरे बहुत नजदीकी संबंध थे…उनका जाना हमारे लिए दुख की बात है…मैं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
27 Dec 20242:46:57 AM
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा नेता राहुल गांधी पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के आवास से निकले।
27 Dec 20242:03:13 AM
कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की खबर दुखद है। यह देश और कांग्रेस पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
27 Dec 202412:44:01 AM
पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को एम्स से उनके आवास ले जाया गया। पूर्व पीएम का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। भारत सरकार ने आज होने वाले सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
27 Dec 202412:30:07 AM
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी उन राजनेताओं में से एक थे, जिन्होंने शिक्षा और प्रशासन की दुनिया में समान सहजता से काम किया। सार्वजनिक कार्यालयों में अपनी विभिन्न भूमिकाओं में, उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को सुधारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्हें राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा, उनके बेदाग राजनीतिक जीवन और उनकी अत्यंत विनम्रता के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनका जाना हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है।
26 Dec 202411:45:56 PM
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन अत्यंत दुःखद एवं भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। वित्त मंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश के शासन-प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई…मैं प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें तथा उनके शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
26 Dec 202411:36:20 PM
कर्नाटक सीएमओ ने बयान जारी कर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद कर्नाटक में सात दिन के शोक की घोषणा की गई है। कल 27 दिसंबर को सरकारी छुट्टी घोषित की गई है।
26 Dec 202411:28:31 PM
कल निर्धारित सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द किये गए और देश में सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। कल सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होनी है। भारत सरकार के सूत्र के मुताबिक डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…