Categories: Lead News

CM हाउस के बाहर फोर्स तैनात, AAP नेताओं को जाने से रोका; नोकझोंक

नई दिल्ली। दिल्ली में सिविल लाइन स्थित फ्लैग स्टाफ रोड पर मुख्यमंत्री आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सीएम आवास के बाहर पुलिस व अर्द्धसैनिक बल तैनात किया गया है। बैरिकेडिंग लगाकर सड़क को दोनों ओर से बंद किया गया है। 

वहीं, आप नेता संजय सिंह सीएम आवास के पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें जाने से रोक दिया। पुलिस ने संजय सिंह और सौरव भारद्वाज को आगे जाने से रोका है। संजय सिंह पुलिस अधिकारियों से सीएम हाउस जाने के लिए बात कर रहे हैं, मगर अधिकारियों ने साफ इनकार कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बंगले की चाबी पीडब्ल्यूडी (PWD) के पास है। उन्हें वहां नहीं जाने दिया जा सकता। संजय सिंह धरने पर बैठ गए और उन्होंने कहा कि इतने सारे पुलिस वाले लगा रखे हैं। हम क्या आतंकवादी है, हमारे साथ दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री हैं।

संजय सिंह ने कहा कि इतनी पुलिस क्यों लगा रखी है। कहा कुछ देर और प्रतीक्षा करेंगे। वास्तव में सोने का टॉयलेट दिखाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री आवास में स्विमिंग पूल दिखाना चाहते हैं।

सीएम हाउस के बाहर धरना देने के बाद आप राज्यसभा सदस्य संजय सिंह व कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज यहां से निकल गए हैं। पुलिस ने उन्हें सीएम हाउस तक नहीं जाने दिया।

दिल्ली भाजपा बोली- केजरीवाल ने पूछिए सोने का टॉयलेट कहां छिपा रखा है, नया पोस्टर जारी किया

दिल्ली भाजपा ने कहा कि अपने शौक की पोल खुलने की डर से पहले लाखों की टॉयलेट सीट चुरा ले गए और अब जब दिल्ली की जनता के सामने उनकी पोल खुल गई तो 2 लोगों को भेज दिया नौटंकी करने के लिए?

संजय सिंह और सौरव भारद्वाज, टॉयलेट सीट के बारे में केजरीवाल से पूछिए कहां छिपा रखा है?

दिल्ली भाजपा ने अपने X प्रोफाइल पर जॉली एलएलबी-2 मूवी का स्पूफ वीडियो शेयर किया। इसके जरिए उन्होंने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल को चुनावी हिंदू बताया। वीडियो में केजरीवाल को कहते सुना जा सकता है कि उन्होंने हिंदुओं का अपमान किया है।

इससे पहले भी भाजपा ने केजरीवाल को भूलभुलैया फिल्म का एडिटेड पोस्टर जारी करके केजरीवाल को चुनावी हिंदू बताया था। इसके जवाब में AAP ने अमित शाह को चुनावी मुसलमान बताते हुए पोस्टर जारी किया था।

दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ कालकाजी सीट से भाजपा ने पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को टिकट दिया था। हालांकि, पार्टी अब उम्मीदवार बदलने का विचार कर रही है। HT की रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बिधूड़ी के आपत्तिजनक बयानों से नाखुश हैं।

दरअसल, बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी और आतिशी पर चुनावी रैली के दौरान आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। इसे लेकर कांग्रेस और AAP ने आलोचना की थी।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago