Categories: Photo Gallery

12 PHOTOS में ट्रम्प की शपथ: व्हाइट हाउस में बाइडेन बोले- वेलकम होम

डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बन गए हैं। भारतीय समय के मुताबिक उन्होंने सोमवार रात 10:30 बजे शपथ ली। शपथ ग्रहण से तीन घंटे पहले सेंट जॉन चर्च में सर्विस रखी गई, जिसमें डोनाल्ड ट्रम्प पत्नी मेलानिया के साथ पहुंचे। सर्विस के बाद ट्रम्प व्हाइट हाउस पहुंचे, जहां पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उनका स्वागत किया। यहां से दोनों एक ही कार में सवार होकर कैपिटल हिल पहुंचे।

दूसरी बार अमेरिका की फर्स्ट लेडी बनीं मेलानिया ट्रम्प का स्टाइल चर्चा में रहा। उन्होंने ब्लू ओवरकोट के साथ ब्लू एंड व्हाइट हैट पहनी। शपथ से पहले ट्रम्प ने मेलानिया को किस किया और शपथ के दौरान मेलानिया ट्रम्प के पास बाइबल लेकर खड़ी रहीं, हालांकि ट्रम्प ने बाइबल पर हाथ रखे बिना ही शपथ ली।

12 तस्वीरों में ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह के खास मोमेंट्स देखिए…

शपथ ग्रहण से पहले सेंट जॉन चर्च में सर्विस रखी गई। इसमें डोनाल्ड ट्रम्प पत्नी मेलानिया के साथ शामिल हुए।शपथ ग्रहण से पहले सेंट जॉन चर्च में सर्विस रखी गई। इसमें डोनाल्ड ट्रम्प पत्नी मेलानिया के साथ शामिल हुए।

शपथ ग्रहण से पहले सेंट जॉन चर्च में सर्विस रखी गई। इसमें डोनाल्ड ट्रम्प पत्नी मेलानिया के साथ शामिल हुए।

सेंट जॉन चर्च में सर्विस के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प और मेलानिया के बाएं तरफ जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा और दाएं तरफ बेटा बेरन ट्रम्प। मेलानिया के पीछे ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प।

शपथ से पहले डोनाल्ड ट्रम्प पत्नी मेलानिया के साथ जो बाइडेन से मिलने व्हाइट हाउस पहुंचे।

व्हाइट हाउस में नए उप राष्ट्रपति जेडी वेंस (सबसे दाएं) और उनकी पत्नी उषा (सबसे बाएं) ने पूर्व उप राष्ट्रपति कमला हैरिस और उनके पति से मुलाकात की।

जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रम्प व्हाइट हाउस से कैपिटल हिल के लिए एक ही गाड़ी से निकले।

शपथ ग्रहण से पहले डोनाल्ड ट्रम्प ने पत्नी मिलेनिया ट्रम्प को किस किया।

कैपिटल रोटुंडा में डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह के लिए जुटे लोग।

अर्जेंटीना के PM जेवियर मिलेई और इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी भी ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

राष्ट्रपति ट्रम्प से पहले उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने शपथ ली। तस्वीर में वेंस के दाएं तरफ उनकी पत्नी और बेटी।

डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण के दौरान पत्नी मेलानिया बाइबल लेकर खड़ी रहीं।

शपथ ग्रहण के बाद अमेरिका के चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स से हाथ मिलाते ट्रम्प।

राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने पहली स्पीच दी। इस दौरान जो बाइडेन और कमला हैरिस मौजूद रहे।

ट्रम्प के शपथ ग्रहण के लिए कैपिटल वन एरिया में एंट्री पाने के लिए सड़कों पर भीड़ दिखाई दी।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago