Categories: देश

‘प्रतिभा सिंह बनी रहेंगी हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष’

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन 15 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष पद पर प्रतिभा सिंह बनी रहेगी। प्रतिभा सिंह को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने के न तो कोई आदेश हुए हैं, न ही ऐसी कोई चर्चा हुई है। कांग्रेस प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल ने प्रेसवार्ता के दौरान इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पीसीसी के साथ ही जिला व खंड स्तर की कार्यकारिणी भी गठित कर दी जाएगी। नई कार्यकारिणी के गठन में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत लागू होगा।

कैबिनेट मंत्रियों, बोर्ड व निगम के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित सरकार में अहम पदों पर बैठे नेताओं को कार्यकारिणी में स्थान नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी हाइकमान इसको लेकर पहले से सख्त है और पार्टी का यह सिद्धांत भी है जिसे इस बार लागू किया जाएगा। रजनी पाटिल ने कहा कि नई कार्यकारिणी क्षेत्रिय, जातीय व अन्य तरह के समीकरणों के मद्देनजर बनाई जाएगी। महिलाओं व युवाओं को भी इसमें अहम स्थान दिया जाएगा ताकि मजबूत संगठन हो।

सभी की नियुक्ति संभव नहीं, उठाएंगे मामला

बोर्ड व निगमों में ताजपोशी को लेकर पूछे सवाल पर रजनी पाटिल ने कहा कि सभी की नियुक्ति संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को बोर्ड व निगमों में नियुक्त किया गया है। कुछ ऐसे कार्यकर्ता है जो संगठन के लिए लंबे समय से सक्रियता से कार्य कर रहे हैं।

उन्हें सरकार में नियुक्ति मिले यह मामला सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर रजनी पाटिल ने कहा कि केंद्र सरकार बजट जारी करने में भेदभाव कर रहा है। हिमाचल में आई प्राकृतिक आपदा के बाद केंद्र ने सहायता के नाम पर कोई मदद नहीं की।

सरकार बदलने की प्रथा होगी खत्म, 2027 में रिपीट होगी सरकार

प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि हिमाचल में पांच साल बाद सरकार बदलने की जो प्रथा है उसे खत्म किया जाएगा। कांग्रेस एक मजबूत संगठन बनकर कार्य करेगा।पांच साल कांग्रेस, पांच साल भाजपा सरकार वाली प्रथा को खत्म किया जाएगा। उन्होंने प्रेसवार्ता के दौरान दावा किया कि साल 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दोबारा सरकार बनाएगी।

भाजपा का ऑपरेशन लोट्स फेलः पाटिल

रजनी पाटिल ने कहा कि हिमाचल में भाजपा का ऑपरेशन लोटस फेल हुए एक साल हो गया है। भाजपा को घमंड था कि ऑपरेशन लोटस होगा। इसके लिए भाजपा ने ईडी, सीबीआई समेत कई तरह के दबाव डालती रही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी। कांग्रेस राहुल गांधी, सोनिया गांधी के नेतृत्व में लड़ाई लड़ रही है। भाजपा झूठा प्रचार कर रही है कि हिमाचल कांग्रेस एकजुट नहीं है। उन्होंने दावा किया कि पूरी पार्टी एकजुट है। प्रदेश सरकार अच्छा काम कर रही है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago