Categories: क्राइम

जलगांव में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़: गार्ड से मारपीट

महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जलगांव के मुक्ताई नगर इलाके में एक मेले के दौरान कुछ लड़कों ने केंद्रीय मंत्री की बेटी और उसकी सहेलियों से छेड़खानी की। मामले की शिकायत खुद मंत्री रक्षा खडसे ने मुक्ताई नगर थाने में की है।

SDPO कृष्णत पिंगले ने बताया कि 28 फरवरी को कोथली गांव में एक यात्रा थी। इसी यात्रा में अनिकेत घुई और उसके 7 दोस्तों ने 3-4 लड़कियों का पीछा किया और उनके साथ छेड़छाड़ की।

हमने POCSO (प्रिवेंशन ऑफ चाइल्ड फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस) एक्ट के साथ-साथ IT (इन्फॉर्मेशन) एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें भेजी गई हैं।

मंत्री की बेटी और सहेलियों का वीडियो बना रहे थे लड़के पुलिस के मुताबिक, मेले के दौरान कुछ लड़कों ने रक्षा खडसे की बेटी से छेड़खानी की। साथ मौजूद पुलिस सुरक्षाकर्मी का कॉलर पकड़ा और उसे भी धमकी दी। लड़के रक्षा खडसे की बेटी और उसकी सहेलियों का वीडियो बना रहे थे। जब गार्ड ने देखा तो उसने लड़कों को रोका।

गार्ड ने जब मोबाइल जब्त कर जांच की। इसके बाद लड़कों ने सुरक्षाकर्मी से मारपीट शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मी ने युवकों को बताया कि यह लड़की केंद्रीय मंत्री की रिश्तेदार है, लेकिन युवक नहीं रुके।

अनिकेत भुई के खिलाफ पहले से 4 केस दर्ज मुक्ताईनगर SDOP कृष्णत पिंगले ने कहा- 28 फरवरी को कुछ लड़कियां झूले के पास गई थीं। उस समय अनिकेत भुई, पीयूष मोरे, सोहम कोडी, अनुज पाटिल, चेतन भुई, सचिन पालवे और किरण मादी ने लड़कियों का पीछा किया और उनके साथ छेड़छाड़ की। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। अनिकेत भुई के खिलाफ पहले से ही 4 मामले दर्ज हैं।

केंद्रीय मंत्री बोलीं- लगातार लड़कियों का पीछा कर रहे थे युवक रक्षा खडसे ने कहा, “यह घटना गंभीर है। मैं गुजरात जा रही थी तो बेटी को सुरक्षा गार्ड और कार्यालय कर्मचारियों के साथ भेज दिया था। उसके दोस्त भी साथ थे। वहां पहुंचने पर कुछ बदमाशों ने उनका पीछा किया। वे लड़के लड़कियों का पीछा कर रहे थे, जहां जातीं, वहीं चले जाते। मैंने इस संबंध में मुख्यमंत्री से दो बार बात की है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देश दिए हैं।

रक्षा खडसे खुद लड़कियों को लेकर थाने पहुंची थीं केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे महिलाओं और लड़कियों को पुलिस स्टेशन ले गईं। रक्षा खडसे ने मांग की है कि पुलिस छेड़छाड़ करने वालों को गिरफ्तार करे। उन्होंने कहा कि इतनी सुरक्षा के बीच लोगों के साथ इस तरह से छेड़छाड़ होती है तो आम लड़कियों के साथ क्या होता होगा।

एकनाथ खडसे की बहू हैं रक्षा खडसे

रक्षा खडसे के ससुर पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे ने कहा, ‘पुलिस को पहले भी इन युवकों के खिलाफ कई शिकायतें मिल चुकी हैं। ये लड़के शातिर अपराधी हैं। महाराष्ट्र में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं। अपराधियों को पुलिस का डर नहीं है। मैंने इस संबंध में DSP और IG से बात की है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago