गांवों में वृक्ष अभिभावकों की होगी नियुक्ति, मनरेगा के बराबर मिलेगा मानदेय

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार इस वर्ष के साथ ही वर्ष 2021-22 और 2022-23 का भी लक्ष्य बना चुकी है। इसके साथ आगामी दो वर्षों का विभागवार लक्ष्य का बटवारा कर दिया गया है। इसके अनुसार अगले साल यूपी में 30 करोड़ पौध रोपण होगा अर्थात वर्तमान के वर्ष के 25 करोड़ के लक्ष्य से पांच करोड़ ज्यादा। 2022-23 में वन विभाग इसे बढ़ाकर 35 करोड़ कर देगा। इसके साथ ही वन विभाग ने माइक्रो प्लान बनाकर आगे का कार्य करने में भी जुट गया है। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के पत्रांक संख्या 881/81-5 के अनुसार वन एवं वन्य जीव विभाग 2021-22 में सर्वाधिक 1080 लाख व 2022-23 में 1260 लाख पौधेरोपण करेगा।

कुल 26 विभागों को मिली है पौधरोपण की जिम्मेदारी

प्रदेश के कुल 26 विभागों को पौधरोपण की जिम्मेदारी दी गयी है। नगर विकास विभाग, रेशम विभाग, लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उद्योग विभाग, पशु पालन विभाग, आवास विकास विभाग, गृह विभाग आदि को 35 लाख पौध रोपण से कम का लक्ष्य है। इसके लिए शासन की तरफ से गाइड लाइन भी जारी किया गया है। इसके साथ ही महिलाओं की इच्छा अनुसार भी पौधरोपण को स्थान देने के लिए निर्देशित किया गया है।

वृक्ष अभिभावक करेगा देखभाल, मनरेगा के अनुरूप मिलेगा मानदेय

ग्राम पंचायत स्तर पर गठित जैव विविधता, प्रबंध, नियोजन एवं विकास समिति द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम पर जोर दिया गया है। शासनादेश के अनुसार पौधरोपण के क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विभागों व ग्रामीणों के मध्य संवाद स्थापित कर रोपण कार्य पूरा कराने व समस्त सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए एक वृक्ष अभिभावक मनोनित किया जाएगा। इन्हें भी मनरेगा योजना अंतर्गत निर्धारित मानकों के अनुरूप भुगतान किया जाएगा। वृक्ष अभिभावक ग्राम पंचायतों में पौधरोपण के बाद उनकी देखरेख करने के साथ ही उसका पूरा ब्योरा रखेगा।

गंगा किनारे लगेंगे पाकड़, बरगद जैसे छायादार पौधे

प्रदेश में बिजनौर से बलिया तक बाढ़ से होने वाले नुकसान को देखते हुए शासन ने गंगा नदी के दोनों तटों पर बड़े-बड़े तालाब तैयार कर उसके किनारे पौध रोपण करने की तैयारी कर रहा है। ये तालाब मनरेगा या अन्य योजनाओं के अंतर्गत तैयार किये जा रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इस वर्ष गंगा बेसिन में विभाग को पीपल, बरगद, पाकड़ जैसे पौधों को लगाने पर विशेष जोर देने के लिए निर्देशित किया गया है। वहीं राष्ट्रीय व राज्यमार्ग के किनारे भी छायादार पौधों को लगाने के लिए निर्देशित किया गया है।

एक मार्ग- एक प्रजाति के अंतर्गत लगेंगे शोभाकार पौधे

शहरों में पौधरोपण के लिए उपलब्ध भूमि के साथ-साथ सड़कों के किनारे एक मार्ग-एक प्रजाति के आधार पर पौधरोपण किये जाने की तैयारी है। इससे मार्ग की शोभा बढ़ेगी। इस संबंध में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, योजना एवं कृषि वानिकी डाक्टर प्रभाकर दूबे का कहना है कि विभाग का जोर पौधरोपण के साथ ही उससे पर्यावरणीय लाभ संग फल व खुबशुरती पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इससे आमजन का भी आकर्षण बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि एक मार्ग-एक प्रजाति के आधार पर फलदार अथवा शोभाकार पौधों को लगाने की योजना है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago