Categories: खास खबर

महाराष्ट्र में आज 85 कोरोना मरीजों की मौत, 2598 नये कोरोना मरीज

मुंबई। महाराष्ट्र में गुरुवार को 85 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढक़र 1982 हो गई है। आज राज्य में 2598 कोरोना मरीज पाए गए हैं। इससे राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ कर 59,546 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आज सूबे में हुई 85 लोगों की मौत में मुंबई में अकेले 38 लोगों की मौत शामिल है। इसी तरह आज पुणे में 10, सातारा में 9, सोलापुर में 7, वसई-विरार व ठाणे में 4-4, आकोला में 5, औरंगाबाद में 3, नवी मुंबई में 2, रायगढ, जलगांव, नांदेड में 1-1 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। आज मृतकों में 60 पुरुष व 25 महिलाएं हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुंबई में आज कोरोना मरीजों की संख्या बढक़र 35,485 हो गई है। मुंबई में अब तक 1135 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह राज्य में आज 698 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इन सभी को उनके घर वापस भेज दिया गया है। राज्य में अब तक 18,616 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ठाणे मंडल में 45,474, नासिक मंडल में 1822, पुणे मंडल में 8036, कोल्हापुर मंडल में 675, औरंगाबाद मंडल में 1640, लातूर मंडल में 310, आकोला मंडल में 905, नागपुर मंडल में 630 और अन्य राज्यों के 54 मरीजों का इलाज महाराष्ट्र में जारी है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago