प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के साथ योगी सरकार कर रही नाइंसाफीः ललन कुमार

लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी को लेकर एक बार फिर पार्टी ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। यूपी कांग्रेस मीडिया संयोजक ललन कुमार ने रविवार को कहा गया कि प्रदेश अध्यक्ष को बस मामले में फर्जी केस लगाकर गिरफ्तार किया गया। योगी सरकार उनके साथ नाइंसाफी कर रही है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।
अगले दिन कई जगहों पर लॉकडॉउन का पालन करते हुए इस पर ज्ञापन दिया गया। लेकिन, फिर भी भाजपा सरकार ने हमारे 90 नेताओं-कार्यकर्ताओं पर मुकदमा लगा दिया। इसमें पूर्व विधायक व पूर्व नेता विधानमंडल दल प्रदीप माथुर, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, पूर्व एमएलसी विवेक बंसल व प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक पंकज मलिक भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस  के मौके पर 21 मई को पूरे प्रदेश से लगभग 50,000 कार्यकर्ताओं ने फेसबुक लाइव के जरिए इस दमन के खिलाफ आवाज उठाई। उसके बाद 27 तारीख को कई जगहों पर राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया और सोशल मीडिया के जरिए काली पट्टी बांधकर इसके खिलाफ आवाज उठाई गई।
उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की गिरफ्तारी के खिलाफ कार्यकर्ताओं में भयंकर रोष है। प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं ने इस बात को ठाना है कि चूंकि अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी सेवा कार्य को रोकने के लिए की गई है इसलिए प्रदेश के कार्यकर्ता सेवा कार्य नहीं रोकेंगे।
संयोजक ने कहा कि कई जगहों पर गिरफ्तारी के विरोध में जल सत्याग्रह, मशाल जुलूस और धरने हुए। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हवन करके प्रदेश भाजपा सरकार को सद्बुद्धि की कामना करते हुए अजय लल्लू की रिहाई की मांग की।
उन्होंने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने लखनऊ व दिल्ली में इस मुद्दे पर प्रेस कांफ्रेंस के जरिए इसका विरोध किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश अध्यक्ष के माता-पिता से बात की और इस दमन के खिलाफ आवाज उठाई। कई अन्य प्रदेशों के कांग्रेस नेताओं ने भी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य कार्यकर्ताओं पर हो रहे दमन के खिलाफ आवाज बुलंद की।
admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago