Categories: मनोरंजन

सलमान के बेहद करीब थे वाजिद, पहला और आखिरी गाना भी सलमान के लिए किया था कंपोज

म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर वाजिद खान ने 42 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से बॉलीवुड में एक बार फिर से शोक की लहर है। वाजिद खान के निधन से संगीत की दुनिया की फेमस जोड़ी साजिद-वाजिद हमेशा के लिए टूट गई। साजिद और वाजिद की जोड़ी सलमान खान की पसंदीदा थी। वाजिद खान बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के दोस्त थे। सलमान खान अपनी फिल्मों में साजिद-वाजिद खान का ही म्यूजिक लेना पसंद करते थे।
वाजिद खान लोकप्रिय संगीत निर्देशक, संगीतकार, गायक और गिटार वादक थे।
वाजिद अपने भाई साजिद खान के साथ मिलकर म्यूजिक कंपोज करते थे। साजिद-वाजिद की जोड़ी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों को म्यूजिक दिया और साजिद-वाजिद बॉलीवुड में एक प्रसिद्ध जोड़ी थी। वाजिद खान का जन्म 10 जुलाई, 1977 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हुआ था। वे पद्मश्री विजेता उस्ताद अब्दुल लतीफ खान के पोते और उस्ताद शराफत खान के पुत्र थे, जो तबला वादक थे। पिता शराफत खान के मार्गदर्शन में उन्होंने संगीत का प्रारंभिक प्रशिक्षण लिया था।
वाजिद खान 1998 में सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से चर्चा में आए थे। साजिद-वाजिद की जोड़ी ने फिल्म  ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से अपना डेब्यू किया था। उसके बाद उन्होंने सलमान खान की कई फिल्मों में म्यूजिक कंपोजर का काम किया था। वाजिद खान ने सलमान के फिल्म में पहली बार गाया था। एक गायक के रूप में वाजिद खान ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में फिल्म पार्टनर के साथ की थी। उन्होंने हुड हुड दबंग, जलवा, चिन्ता ता तो चिता चिता और फेविकोल से जैसे कई लोकप्रिय गाने गाए थे।
साजिद-वाजिद की जोड़ी ने सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस का भी म्यूजिक कंपोज किया था। दोनों ने बिग बॉस-4 और बिग बॉस-6 का म्यूजिक दिया था। आईपीएल-4 का थीम सांग धूम धूम धूम धड़ाका भी वाजिद खान ने अपने भाई के संग कंपोज किया था। वाजिद खान रियलिटी शो सा रे गा मा पा के जज भी थे।
दोनों की जोड़ी ने चोरी चोरी, हैलो ब्रदर, मुझसे शादी करोगी, पार्टनर, वांटेड, तुमको ना भूल पाएंगे, तेरे नाम, गर्व, गॉड तुस्सी ग्रेट हो, नो प्रॉब्लम और दबंग 1, 2 और 3 में अपना म्यूजिक दिया था। वाजिद खान ने अपने जीवन का आखिरी गाना ‘भाई-भाई’ सलमान खान के लिए कंपोज किया था। इस गाने को ईद पर रिलीज किया गया था। सलमान ने पिछले दिनों इस गाने को यूट्यूब पर रिलीज किया था।
admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago