Categories: मनोरंजन

कई बार लखनऊ आए थे वाजिद, बोले थे-यहां आकर मुझे मिलता है सुकून

बॉलीवुड की दुनिया से एक और दुखद खबर मिली है। मशहूर संगीतकार वाजिद खान का निधन हो गया है। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री के साथ लखनऊ के कलाकारों में शोक की लहर दौड़ गई है।  साजिद-वाजिद की जोड़ी के रूप में मशहूर वाजिद खान को लेकर हस्तियों से लेकर उनके समर्थक तक शोक जाहिर कर रहे हैं। मूलतः सहारनपुर के रहने वाले वाजिद खान लखनऊ में भी आना जाना लगा रहता था। फिल्मों के प्रमोशन के साथ रियल्टी शो सारेगामापा के प्रमोशन के लिए भी l

 

कंपोजर, सिंगर अनुपमा राग ने बताया कि मेरा करियर ही वाजिद खान के साथ शुरू हुआ। फिल्म मिले ना मिले हम में मैंने और राहत फतेह अली खान ने उनका कंपोज किया हुआ गीत नजर से नजर मिलाओ… गया था। उसके बाद एक दो गीत और उनके साथ रिकॉर्ड किए। वो जब भी लखनऊ आते , मुझसे ज़रूर मिलते। यहां की तहजीब और चिकनकारी बहुत पसंद थी। वो अक्सर अपने और अपने परिवार के लिए चिकन के सूट ले जाया करता थे। वो कहते थे कि यहां पर संगीत की समझ रखने वाले बहुत से लोग है। यहां की तहजीब और बोली में जो मिठास है वो कहीं और नहीं।

यहां की गलियों में कितना सुकून हैं। मै जब भी यहां आता हूं, यहीं रुक जाना चाहता हूं। लेकिन काम इसकी इजाज़त नहीं देता … ये बात वाजिद खान ने साल 2018 में लखनऊ के लिए कही थी। वो एक टीवी शो के प्रमोशन के लिए शहर आए थे। सोमवार सुबह उनके निधन की खबर मिलते ही लखनऊ शोकमग्न हो गया। सोशल मीडिया पे उन्हें शहर की कई जानी मानी हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी।

जानी मानी गायिका अनुपमा राग बताती हैं कि उन्होंने अपने कॅरियर का दूसरा गाना वाजिद खान के साथ गाया था। अनुपमा कहती हैं कि वाजिद हमेशा नई प्रतिभाओं को मौका देते थे। वो बढ़िया कम्पोज़र तो थे ही, बेहतरीन इंसान भी थे। अनुपमा बताती हैं कि वो जब भी शहर आते तो हम लोग मिलते, बाते करते। वाजिद को लखनऊ घूमना बहुत पसंद था। खास तौर से यहां का खाना।

जानी मानी लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने सोशल मीडिया पे वाजिद खान को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि ज़िन्दगी के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। मुझे यकीन नहीं हो रहा कि 43 साल की उम्र में वाजिद ने दुनिया छोड़ दी। रंगकर्मी सीमा मोदी ने भी वाजिद खान के निधन पे दुख जताया। उन्होंने कहा कि ये समय वाकई बुरा है। फिल्म जगत की की प्रतिभाएं हमसे बिछड़ गईं।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago